S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

शहडोल:अतिक्रमणकारियों को क्या?? खुल्ला संरक्षण दे रहे एसडीम , मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हवाला देकर कार्यवाही की कलम चलाने से बचते नजर आ रहे जिम्मेदार  ,  क्या??? ग्रामीण सौंपेगे मुख्यमंत्री को ज्ञापन 

0 1,077

अतिक्रमणकारियों को क्या?? खुल्ला संरक्षण दे रहे एसडीम ,

 मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हवाला देकर कार्यवाही की कलम चलाने से बचते नजर आ रहे जिम्मेदार ,

   क्या??? ग्रामीण सौंपेगे मुख्यमंत्री को ज्ञापन ।

शहडोल (संजय गर्ग) । ज्ञात हो कि लगातार सुर्खियों में चल रहा ग्राम ऐंताझर में शासकीय भूमि में अवैध कब्जे का मामला जिसमें सत्ता के बल पर मंदिर निर्माण करा कर भूमि पर कब्जा करने के फिराक पर बैठे सुशील शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं उनके साथियों पर अब तक कोई वैधानिक कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है। आलम कुछ इस प्रकार है की कल मुख्यमंत्री को आना है जिसमें पूरा प्रशासनिक अमला तैयारी में जुटा हुआ है तैयारी में जुटना बुरी बात नहीं किंतु इसका हवाला देकर अपनी जिम्मेदारियां से बचते नजर आना कहीं ना कहीं बड़े सवालों को जन्म देता है ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लगातार खबर प्रशासन एवं अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से मामले से अवगत कराया जा रहा है जिस पर अपर कलेक्टर ने मामले में संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को आदेश कर दिया कि मामले को दिखाकर कार्रवाई की जाए बावजूद इसके अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन करते हुए तहसीलदार एवं एसडीएम अपनी जिम्मेदारियां से बचते नजर आ रहे हैं जब अवैध कब्जे वाले मामले को लेकर अनुभवी अधिकारी अरविंद शाह से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा साफ शब्दों में कहा गया कि मुख्यमंत्री को आना है उनकी तैयारी में हम व्यस्त हैं जब तक वह रहेंगे तब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। एसडीएम अरविंद शाह का यह कथन कई सवालों को जन्म देता है। जैसे की क्या यह मान लिया जाए कि अतिक्रमणकारियों तहसीलदार एवं एसडीएम द्वारा खुला संरक्षण दिया जा रहा है और हवाला मुख्यमंत्री का लिया जा रहा है। 

 मामला कुछ इस प्रकार 

दरअसल मामला सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ऐंताझर का है ।

जहां पर आवेदक शंभू नाथ गुप्ता पिता स्वर्गीय काशीराम गुप्ता निवासी ऐंताझर के द्वारा स्थानीय प्रशासन से शिकायत करते हुए बताया है कि ।

खसरा नंबर 167 में आवेदक लगभग 50 वर्षों से काबिज है। जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा, सुजीत श्रीवास्तव, सुधीर शर्मा,चंद्रशेखर शर्मा , मैकू बैगा पर आरोप लगा है कि तथाकथित व्यक्तियों द्वारा आवेदक की जमीन पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए अवैध कब्जा किया जा रहा है। इतना ही नहीं आवेदक द्वारा जान से मारने का आरोप भी तथाकथित व्यक्तियों के ऊपर लगाया गया है। 

 क्या बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के कब्जे में प्रशासन

आवेदक द्वारा बताया गया कि मंडल अध्यक्ष सुशील शर्मा के द्वारा उसे गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी जाती है साथ ही बीजेपी जिला उपाध्यक्ष का कहना है कि सरकार हमारी है तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते प्रशासन हमारे कब्जे में है?? भाजपा के कमंडल में बैठे पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान जिला उपाध्यक्ष का यह कथन कितना सत्य है व कितना झूठ यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा।

क्योंकि यदि ऐसा है। तो सत्ता के बल पर आए दिन आम आदमी ऐसे ना जाने कितने ही जिला उपाध्यक्षों के शोषण का शिकार होते रहेंगे। 

 कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर रहे नेताजी 

आवेदक शंभूनाथ गुप्ता ने बताया कि पूर्व भाजपा मंडलअध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा कोर्ट के आदेशों का भी उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने बताया की भूमि पर कोर्ट से स्टे है उसके बाद भी निर्माण कार्य जारी है। 

 सत्ता के भाव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अपनों पर करम और गैरों पर सितम कर रहें

आवेदक ने यह भी बताया कि भूमि पर स्टे है बावजूद इसके रुक्मणी शुक्ला महिला को पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा संरक्षण देकर उक्त भूमि पर काबिज किया गया है ऐसा आरोप आवेदक ने लगाया है। जो कि कहीं ना कहीं अपनों पर करम व गैरों पर सितम वाली कहावत को चरितार्थ कर रहा हैं।

इस पूरे मामले में आवेदक ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि उसे मंदिर बनवाने में कोई दिक्कत नहीं है किंतु पहले भूमि की नाप हो तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही की जाए।

 मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के फिराक में ग्रामीण

सूत्रों के अनुसार जानकारी सामने आ रही है कि कल ग्राम के कुछ ग्रामीणों द्वारा कल 13 जनवरी को मुख्यमंत्री के नाम पूरे मामले को लेकर ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं।

 इनका कहना 

 मुख्यमंत्री को आना है जब तक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम पूरा नहीं हो जाता तब तक कोई कार्रवाई नहीं होगी

 अरविंद साह ( अनुविभागीय अधिकारी) जिला शहडोल (मप्र)

Leave A Reply

Your email address will not be published.