S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

शहडोल:श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर घरों को सजाएं, दीप जलाकर मनाएं उत्सव।

0 172

श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर घरों को सजाएं, दीप जलाकर मनाएं उत्सव

। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहडोल की विशेष बैठक भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला सह मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ भारत माता, दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री संतोष लोहानी ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष को मार्गदर्शन हेतु आमंत्रित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने टाट के फट्टे से बने तंबू और मिट्टी के चबूतरे से उठकर राम लला को विश्व के सबसे भव्य मंदिर में पधारता देख हमारे सैकड़ों कारसेवकों का बलिदान आज सार्थक होता दिख रहा है। 22 तारीख को रामलला की स्थापना का कार्यक्रम और अधिक भव्य बनाने के लिए जिले के प्रत्येक बूथों में उत्सव मनाया जाए। बूथ में आने वाले प्रत्येक मंदिर को सजाया जाए साथ ही भजन कीर्तन एवं भण्डारे का आयोजन भी कराया जाए ताकि इस भव्य आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घरों को झालर एवं दीप प्रज्वलित कर उत्सव की तरह मनाएं। जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि आगामी फरवरी माह में विशेष ट्रेन के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों, पुजारियों को अयोध्या धाम के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राम सुमिरन चतुर्वेदी, भाजपा जिला महामंत्री मनोज सिंह आर्मा, दीपक शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष निभा गुप्ता, महामंत्री अंजुला नामदेव, भाजपा युमो जिलाध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, सोहागपुर मण्डल अध्यक्ष मीनू सिंह सहित मण्डलों एवं मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन भाजपा महामंत्र दीपक शर्मा द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.