S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

शहडोल : कल प्रातः 10:00 बजे से मुख्यालय के मोहन राम मंदिर में होगा श्री रामचंद्र की प्राण – प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण , साथ ही भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

0 183

कल प्रातः 10:00 बजे से मुख्यालय के मोहन राम मंदिर में होगा श्री रामचंद्र की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण ,

साथ ही भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
==
शहडोल (संजय गर्ग) ।   अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा स्थापित होने जा रही है। भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत संभागीय मुख्यालय शहडोल के मोहन राम तालाब के राम मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए विधायक मनीषा सिंह एवं कलेक्टर वंदना वैद्य ने श्री राम मंदिर परिसर का भ्रमण कर की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया तथा मंदिर संचालकों एवं पुजारियों से चर्चा भी की।
निरीक्षण के दौरान भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे ने बताया कि 22 जनवरी को संभागीय मुख्यालय के मोहन राम तालाब में स्थित राम मंदिर में मुख्य कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से आर्केस्ट्रा एवं संगीत,भजन,कीर्तन, भंडारे एवं अयोध्या में आयोजित भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को श्री राम मंदिर परिसर में शाम 7 बजे से रामायण मंचन व अन्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान विधायक मनीषा सिंह एवं कलेक्टर वंदना वैद्य ने भगवान राम जी की पूजा अर्चना भी की।इस अवसर पर समाजसेवी कमल प्रताप सिंह, लवकुश शास्त्री सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.