S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

शहडोल : सम्पूर्ण नाट्य एवं लोक कला समिति शहडोल द्वारा रामचरित लीला का किया गया मंचन

0 235

सम्पूर्ण नाट्य एवं लोक कला समिति शहडोल द्वारा रामचरित लीला का किया गया मंचन 

शहडोल  (निशांत गर्ग) ।  श्री रामचरित लीला समारोह में हनुमान लीला का मंचन। सम्पूर्ण नाट्य एवं लोक कला समिति शहडोल मप्र। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम, माता सीता एवम लक्ष्मण जी के बालरूप विग्रह की पुण्य प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर में मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश संस्कृति संचालनालय एवं जनजाति संग्रहालय भोपाल द्वारा शहडोल से सम्पूर्ण नाट्य एवं लोक कला समिति शहडोल मप्र के हनुमान नाट्य लीला का मंचन हुआ। 10 जनवरी भोपाल जनजातीय संग्रहालय, 18 जनवरी को चित्रकूट ,19 जनवरी को मैहर , 20 जनवरी को नागौद सतना के तीर्थ स्थल में प्रस्तुतियाँ जिला प्रशासन के सहयोग से हुई।
लीला का निर्देशन लकी चतुर्वेदी, सह निर्देशन विशाल सिंह, लेखन योगेश त्रिपाठी, और संगीत मिलिंद त्रिवेदी का है, वस्त्र लकी, अजय, रेनू, विशाल, नृत्य श्रुती तिवारी, सुचिता तिवारी, विशाल सिंह, मंच सामग्री एवं प्रौप्स दीपक चौधरी ,दिनेश केवट, आदित्य मरचेंट , विशाल सिंह एवं साथी, हनुमान लीला भगवान श्रीराम से मिलन के प्रसंग को केन्द्र में रख कर बनाया गया है। 40 सदस्यीय कलाकारों के साथ 17 जनवरी को शहडोल से श्री रामचरित लीला समारोह के लिए रवाना हो कर और 20 जनवरी को कलाकारों ने रंगयात्रा को पूर्ण किया। हनुमान लीला के चार प्रस्तुतियो के कलाकारों में लकी चतुर्वेदी, विशाल सिंह, अजय धुर्वे, रेणु विश्वकर्मा, अनीशा ख़ान, नरेंद्र पटेल, राम किशन साकेत, आलोक पटेल, मांशु सिंह, हिमांशु पटेल, शिवा बग्गन, अंतिमा सिंह, उत्तरा विश्वकर्मा, सुचिता तिवारी, श्रुती तिवारी, प्रियंका बांधव, प्रीति विश्वकर्मा, विकिता लकरा, अनामिका सिंह, काजल रावत, सरोज सिंह, आदित्य मर्चेंट, श्रृष्टि सोंधिया, जिया खान, अतुल नापित, निलेश प्रजापति, सलोनी चौधरी, मुस्कान पटेल, अनिल नापित, विश्वजीत सिंह, मनीष सिंह, गोविंद सिंह, सुनील सिंह, संशंक पटेल, रोबिन प्रजापति, आनंद यादव, बादल पटेल, अरुण प्रजापति, अज्जू बर्मन, अन्नपूर्णा सोनी, नितिश मिश्रा, अनुराग उपाध्याय,
अभ्यास स्थान गांधी स्टेडियम हाल, अभय कुंज हाल परिसर, सेंट्रल एकेडमी स्कूल मंच परिसर, अभिव्यक्ति डांस ड्रामा एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट क्लासेस शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.