S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल: विंध्य पुनर्निर्माण मंच की सर्वदलीय बैठक संपन्न, विंध्य पुनः उदय हेतु प्रधानमंत्री से मुलाकात करने का प्रस्ताव बैठक में हुआ पारित

0 470

विंध्य पुनर्निर्माण मंच की सर्वदलीय बैठक संपन्न ,

विंध्य पुनः उदय हेतु प्रधानमंत्री से मुलाकात करने का प्रस्ताव बैठक में हुआ पारित

शहडोल (संजय गर्ग)। विन्ध्य पुनर्निर्माण की बैठक काफी हाऊस में संपन्न हुई जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव में विंध्य के विकास एवं विंध्य के पुनर्निर्माण की चर्चा हुई, बैठक की अध्यक्षता विंध्य पुनर्निर्माण मंच के प्रभारी जय प्रकाश नारायण गर्ग ने की, उन्होंने अपने शहडोल तथा विंध्य की समस्याओं को लेकर अपना उद्बोधन दिया एवं कहा कि विंध्य की प्रत्येक समस्याओं एवं विकास का एक ही उपाय है विंध्य पुनर्निर्माण एवं आदरणीय श्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी भी यह मानते थे कि छोटे प्रदेशों का विकास बड़े प्रदेशों की तुलना मे अधिक तेजी से होता है एवं विंध्य प्रदेश का प्रस्ताव कई सालों पहले ही विधान सभा से प्रस्तावित किया जा चुका है, उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विंध्य को लेकर बेहद ही संवेदन शील है एवं देश के विकास हेतु कोई भी निर्णय लेने में हिचकिचाते नहीं, यदि आगामी लोकसभा चुनाव में हम यह मुद्दा उन तक पहुचाने में सफल रहे तो वह अवश्य ही वे विंध्य प्रदेश पुनर्निर्माण का फैसला लेने में देरी नहीं करेंगे.. इसलिए हम सबको विंध्य को दोबारा अस्तित्व में लाने हेतु प्रधानमंत्री से मुलाकात करनी चाहिए। ऐसा श्री गर्ग ने अपने व्याख्यान में बोला जिसको लेकर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दर्ज करी।

बैठक में रही इनकी उपस्थिति

बैठक को संबोधन करने वालों में मुख्य रूप से विंध्य आदर्श समाज के अध्यक्ष शुभ दीप खरे, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वी. पी. तिवारी , अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जय किशन तिवारी , टैक्सी यूनियन के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष गर्ग, युवा पत्रकार निशांत गर्ग , टैक्सी यूनियन के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, समित अली, आशुतोष शुक्ला, कल्याणी बाजपेयी, विन्ध्यसिनी, रुखसाना बेगम, प्रहलाद मिश्रा, नेपाल सिंह जी एवं कई विंध्य कार्यकर्ता गण मौजूद रहे..

Leave A Reply

Your email address will not be published.