S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: देश में पुन स्थापित करें मोदी सरकार 400 पार की आवाज को बुलंद कर पहुंचे जनता के बीच भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने नगर में किया चुनाव प्रचार

0 194

देश में पुन स्थापित करें मोदी सरकार 400 पार की आवाज को बुलंद कर पहुंचे जनता के बीच

भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने नगर में किया चुनाव प्रचार
शहडोल (संजय गर्ग)  । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने जानकारी देते हुए शनिवार को बताया है कि शहडोल संसदीय क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सांसद हिमाद्री सिंह को एक बार पुनः विजय दिलाने के लिए संभागीय मुख्यालय शहडोल नगर में भाजपा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों , भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व एवं लोकसभा संयोजक प्रकाश जगवनी के मार्गदर्शन में शहडोल नगर में ढोल नगाड़े प्रचार वाहन के साथ जनसंपर्क कर जनता के बीच पहुंचे तथा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने हेतु शहडोल लोकसभा सीट से सांसद प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को विजय बनाने के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस के बीच जाकर प्रचार सामग्री के माध्यम से भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनती हुई भाजपा के पक्ष में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील लोगों से की ।
शहडोल नगर के पुरानी बस्ती से प्रचार वाहन के साथ रैली निकाल कर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुरानी बस्ती के विभिन्न गलियों में प्रचार वाहन के साथ शहडोल नगर के अन्य स्थान पर भी जनसंपर्क अभियान चला कर प्रचंड मतों से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी हिमाद्री सिंह को विजय दिलाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पुनः स्थापित करने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार, जिला महामंत्री संतोष लोहानी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट, नगर अध्यक्ष सूर्यकांत मिश्रा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी, अंकित सिंह बघेल,रवींद्र वर्मा ,प्रवीण नामदेव, संतोष रावत, होलकर सिंह रास्ते महेश भागदेव ,तुल तिवारी, आशीष तिवारी, आयुष पांडे, आकाश गुप्ता, राहुल सोनी राजू यादव चेतराम यादव अमित सोनी, सुधीर दुबे, शोभित वर्मा ,महिला मोर्चा नीलम चतुर्वेदी सत्यभामा गुप्ता उर्मिला कटारे पुष्पा द्विवेदी संगीता निगम कल्पना सोनी राखी शर्मा के अलावा भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनसंपर्क अभियान में शामिल होकर एक बार फिर मोदी सरकार अब की बार 400 पार के नारे को बुलंद करते हुए जनता के बीच पहुंचे और जनता का आशीर्वाद मांगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.