S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

शहडोल:धर्म कांग्रेस के लिए आस्था का विषय , बीजेपी बना रही चुनावी मुद्दा : विनय सक्सेना , संपूर्ण प्रदेश में प्रेस वार्ता आयोजित कर कांग्रेस ने जमकर साधा भाजपा पर निशाना

0 363

धर्म कांग्रेस के लिए आस्था का विषय , बीजेपी बना रही चुनावी मुद्दा : विनय सक्सेना ,

संपूर्ण प्रदेश में प्रेस वार्ता आयोजित कर कांग्रेस ने जमकर साधा भाजपा पर निशाना

शहडोल (संजय गर्ग) । लोकसभा चुनाव को लेकर अब कुछ दिन रह गए 19 तारीख को वोटिंग होनी है दोनों ही राष्ट्रीय दल के तरफ से आरोप – प्रत्यारोपों का दौर चालू हो चुका है।
इसी कड़ी में संपूर्ण प्रदेश में अलग-अलग जगह कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।
शीर्ष नेतृत्व की अनुशंसा पर आयोजित इस पत्रकार वार्ता में शहडोल नगर में स्थित इंडियन काफी हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस के पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता विनय सक्सेना , जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला एनएसयूआई के अध्यक्ष सौरभ तिवारी समेत अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
उक्त वार्ता को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि आज पूरे प्रदेश में एक ही समय में हमारी पार्टी पत्रकार वार्ता कर रही है जिसका मुद्दा भाजपा द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र को लेकर है।
सक्सेना ने भाजपा की संकल्प पत्र को लेकर भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए जमकर निशाना सदा उन्होंने कहा कि भाजपा केवल जुमले का पत्र जारी कर जनता से झूठे वादे कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने न्याय पत्र में 30 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा करती किंतु भाजपा के पत्र में इसका कोई जिक्र नहीं होता ऐसे ही किसानो की एमसपी सालाना महिलाओं को 1 लाख एवं नारी न्याय योजना के तहत सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50% आरक्षण देने का वादा कांग्रेस करती है।
किंतु भाजपा अपने संकल्प पत्र में ऐसा कोई भी जिक्र नहीं कर रही महंगाई जैसे मुद्दे को भाजपा अपने संकल्प पत्र से किनारे करते नजर आ रही है ऐसा प्रस्ताव वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विनय सक्सेना ने कहा साथी उन्होंने कांग्रेस के संकल्प पत्र में अन्य मुद्दों को भी पत्रकारों के समक्ष रखा महंगाई पर नियंत्रण करेंगे ,मणिपुर में शांति स्थापित करने का वादा एवं लद्दाख के जनजाति क्षेत्र को संविधान के छठे शेड्यूल में शामिल करने की बात कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो में रहती है। स्वास्थ्य को लेकर 25 लाख का हेल्थ बीमा भी कांग्रेस सरकार बनने पर देने की बात कहती है किसानो की कर्ज माफी जाति जनगणना कराया जाएगा सरकार आने पर ऐसा कांग्रेस कहती है।
वहीं दूसरी और भाजपा के घोषणा पत्र को कांग्रेस जुमला पत्र बताती है। और कहती है कि इन सभी मुद्दों का जिक्र भाजपा ने अपने पत्र में नहीं किया। ऐसा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने पत्रकारों से जानकारी साझा करते हुए बताया।
उसके बाद प्रवक्ता विनाश सक्सेना के द्वारा लगातार भाजपा के ऊपर एक के बाद एक सीखे हमले बोले जिसमें इलेक्टोरल बॉन्ड के साथ-साथ उन्होंने सरकारी एजेंसीज के दुरुपयोग की बात भी कहीं उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरीके से देश में तानाशाही के माहौल को बनाए हुए हैं।
इसीलिए संविधान को बचाने कांग्रेस पार्टी व उसके साथ इंडिया एयलाइंस पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में है ऐसा प्रवक्ता विनय सक्सेना का कहना है।

धर्म भाजपा का चुनावी मुद्दा

प्रवक्ता विनय सक्सेना से जब प्रेस के साथियों ने यह प्रश्न किया कि अन्य मुद्दों को लेकर धर्म का मुद्दा आज की राजनीति में कितना प्रबल है।
जिस पर जवाब देते हुए प्रवक्ता विनय सक्सेना ने कहा की धर्म का विषय कांग्रेस के लिए आस्था का विषय है किंतु बीजेपी धर्म को चुनावी मुद्दा बनाए हुए हैं। जिस बात को देश समझ रहा है।
उन्होंने कहा भगवान राम का नाम लेकर भाजपा तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रही। धर्म कोई मुद्दा नहीं यह बीजेपी का ट्रंप कार्ड है।

विपक्ष को दबा रहा सत्ता दल

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विनय सक्सेना के द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर विपक्ष को दबाने का आरोप लगाया उन्होंने कहा सत्ता दल विपक्ष को दबा रहा है सरकारी एजेंसियों का डर दिखाकर विपक्ष के नेताओं को पलायन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
एवं विपक्षी नेताओं को जेल में बंद किया जा रहा है।
ऐसे में देश में तानाशाही बढ़ रही जिसको खत्म करने के लिए इंडिया एयलाइंस एकजुट होकर तानाशाही शक्ति का मुकाबला करने को तैयार हैं।

भाजपा का दल भ्रष्टाचार्यों को धोने वाला वाशिंग मशीन

लगातार एक के बाद एक भाजपा के ऊपर कांग्रेस प्रवक्ता विनय सक्सेना के द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में संगीन आरोप लगाएं एवं भारतीय जनता पार्टी के दल को भ्रष्टाचारियों को धोने की वाशिंग मशीन बतलाया उन्होंने कहा कि जितने भी भ्रष्टाचारी है वह सब आज भाजपा में शामिल है एक तरीके से माना जाए तो भ्रष्टाचारियों की वाशिंग मशीन बनकर रह गई है भारतीय जनता पार्टी।

चंदा दो धंधा लो की स्कीम पर काम कर रही भाजपा 

कांग्रेस प्रवक्ता के द्वारा चुनावी बांड योजना को लेकर भी भाजपा पर हमला किया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इलेक्टोरल बॉन्ड में करोड़ का घोटाला किया और अब वह चंदा दो और धंधा को की स्कीम पर काम कर रही। उन्होंने बताया कि एक इलेक्टोरल बांड से सबसे ज्यादा चंदा भारतीय जनता पार्टी को दिया गया है बड़ी-बड़ी कंपनियों में एड और सीबीआई की छापेमारी कर उसके कुछ ही महीना बाद करोड़ों रुपए की धनराशि भाजपा ने चंदे के नाम पर कंपनियों से वसूली है।
इन सब बातों को लेकर एक बात तो स्पष्ट है की लगातार विपक्ष का यह हमला कितना कारीगर सिद्ध होता है और मोदी के विजन 400 पार पर ब्रेक लगा सकता है या नहीं यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.