सांसद हिमाद्री सिंह का शहडोल दौरा
शहडोल । भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश नारायण गर्ग ने शहडोल संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी हिमाद्री सिंह का दिनांक 16 अप्रैल को जिला सत्र न्यायालय में विद्वान अधिवक्ताओं से मिलकर अपने पक्ष में जन समर्थन हेतु आशीर्वाद प्राप्त करेंगी
हिमाद्री सिंह दोपहर 1:00 बजे जिला सत्र न्यायालय शहडोल में आएंगे तत्पश्चात स्थानीय गांधी चौक एवं नगर भ्रमण करेंगे सभी भाजपा की कार्यकर्ताओं एवं नागरिक गणों से अपील है कि उनके आगमन पर उनका जोरदार स्वागत करें तथा उन्हें भारी बहुमत से विजय बनाने के लिए अपना आशीर्वाद व सहयोग उन्हें प्रदान करें ।
श्री गर्ग ने कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास की उच्चतम शिखर पर ले जाने के लिए कृत संकल्पित है उनके इस संकल्प में युवाओं व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं की भागीदारी आवश्यक है जिससे नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान हो इसके लिए आप सभी लोगों का मत व समर्थन आवश्यक है। तथा भाजपा को भारी बहुमत से विजय बनाएं।
इसी प्रकार हिमांद्री सिंह को बहुमत से विजय बनाने के लिए भाजपा के नेता एवं सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री जय किशन तिवारी , वरिष्ठ अधिवक्ता सुभदीप खरे एडवोकेट , योगेश गुप्ता एडवोकेट , केदार जायसवाल एडवोकेट , भरत त्रिवेदी एडवोकेट , पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन जिला सत्र न्यायालय दिनेश दीक्षित , योगेश सिंह , राज नारायण कार्तिकेय , मध्य प्रदेश टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष पियूष गर्ग , मोटर ड्राइवर महासंघ के अध्यक्ष तेज बली शर्मा , शकील अहमद , झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष चंदन बहरानी , रोहित सेन, राहुल सेन हातिम अली सब्जी मंडी के अध्यक्ष लखन पांडे , सुभाष श्रीवास्तव , प्रिंस सरदार , पूर्व पार्षद सर्वेश मिश्रा, गुड्डा महाराज , पूर्व पार्षद रेलवे राजेश जोशी , पार्षद होलकर सिंह परस्ते , योगेंद्र चतुर्वेदी आदि लोगों ने भारी बहुमत से भाजपा को विजय बनाने की अपील की।
