रसमोहनी :हायर सेकेंडरी रसमोहनी की मेधावी छात्रा रही अनुष्का सोनी का चयन जीएमआर ग्रुप दिल्ली एयरपोर्ट मे, प्रभारी प्राचार्य समेत गांव के ईष्ट मित्रों ने प्रेषित की बधाइयां
हायर सेकेंडरी रसमोहनी की मेधावी छात्रा रही अनुष्का सोनी का चयन जीएमआर ग्रुप दिल्ली एयरपोर्ट मे
, प्रभारी प्राचार्य समेत गांव के ईष्ट मित्रों ने प्रेषित की बधाइयां
रसमोहनी ।जिले की जैतपुर अंतर्गत ग्राम रसमोहनी की बेटी अनुष्का सोनी का चयन जीएमआर ग्रुप दिल्ली एयरपोर्ट में किया गया है ज्ञात हो अनुष्का सोनी हायर सेकेंडरी रसमोहनी की मेधावी छात्रा थी हमेशा खेलकूद मेहंदी रंगोली में प्रथम स्थान प्राप्त करती रही है। एयर होस्टेस की कोचिंग इंदौर में रहकर कर रही थी जिसका चयन हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट में किया गया है चयन होने से पूरा गांव में खुशी का माहौल है और सभी ने उसकी उज्जवल भविष्य की कामना की ज्ञात हो एक सामान्य परिवार में जन्मी जिसके पिता वीरेंद्र सोनी सोनारी व्यापार से जुड़े हुए है एवं माता सुनीता सोनी समाज सेवा एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए घर में ही गांव के बच्चों को कोचिंग के साथ साथ परिवार का देखभाल करती है दो बहन एक भाई है प्रभारी प्राचार्य चंद्रिका सिंह बरगाही मनोज कांत शर्मा कमलेश कुमार मिश्रा डा शिवकुमार मिश्र सुरेंद्र सिंह जितेंद्र तिवारी विजय कृष्ण मिश्रा जमुना पटेल नरोत्तम शर्मा आशीष त्रिपाठी सत्यनारायण मिश्रा ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किए है
