जयसिंहनगर: पुजेरी के राज में ग्राम पंचायत बरकछ में पूजा जा रहा भ्रष्टाचार ,उपयंत्री के साथ मिलकर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्राथमिक शाला का अतिरिक्त भवन
पुजेरी के राज में ग्राम पंचायत बरकछ में पूजा जा रहा भ्रष्टाचार ,
उपयंत्री के साथ मिलकर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्राथमिक शाला का अतिरिक्त भवन

जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । इन दोनों पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित ग्राम पंचायत में व्यापक पैमाने में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। निर्माण कार्यों के नाम पर लगातार पंचायत के जिम्मेदार शासकीय राशि के गवन समेत निर्माण कार्यों में लगातार गुणवत्ता विहीन कार्य कर अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं।
चहुं ओर फैले ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के कई मसले आए दिन अखबारों की सुर्खियां बने रहते हैं।
ऐसा ही एक मामला जनपद पंचायत जयसिंहनगर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरकछ में सामने आया है जहां पर सरपंच एवं सचिव पुजेरी प्रसाद मिश्रा के द्वारा ग्राम पंचायत के अंतर्गत समस्त निर्माण कार्यों में व्यापक पैमाने में भ्रष्टाचार कर शासन को लाखों रुपए का चपत लगाया है।
सचिव के भ्रष्टाचार की सूची कुछ इस प्रकार
भ्रष्टाचारी सचिव के द्वारा वर्ष 2021-22 में सोकपिट एवं नाडेप निर्माण का कार्य कराया गया था जिससे अमानक गुणवत्ता मानकों के दम पर पूर्ण करते हुए सरपंच एवं सचिव के द्वारा मजदूरों का भुगतान मास्टर रोल में नाम ना चढ़ा कर सीधे वेंडर के खाते में राशि डालकर पैसे निकालिए गए।
जिसकी यदि जांच की जाए तो सारा सच सामने आ जाएगा।
उपयंत्री के साथ मिलकर राशि का किया बंदर बाट
ऐसे ही पूर्व सचिव के द्वारा वर्ष 2018-19 में बनवाए गए प्राथमिक शाला बरकछ न . 2 में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य में भी पूर्व सचिव सच्चिदानंद पटेल के स्थानांतरण के बाद तथाकथित भ्रष्टाचारी सचिव पुजेरी प्रसाद मिश्रा के द्वारा जन शिक्षा केंद्र जयसिंहनगर में पदस्थ उपयंत्री विशंभर पांडे के साथ मिलकर प्राथमिक शाला बरकछ न.2 के अतिरिक्त कक्ष की राशि का बंदर बांट कर लिया गया । जबकि प्राथमिक शाला का जब हमारी टीम ने वहां जाकर भौतिक सत्यापन किया तो विद्यालय आने-जाने के लिए वहां पर कोई भी मार्ग नहीं है खेत के मेंढ़ से होकर विद्यार्थी वहां पढ़ने जाते हैं। साथ ही प्राथमिक शाला के इरर्द-गिर्द बाउंड्री वॉल तक का निर्माण नहीं कराया गया। शाला का भवन भी जर्जर स्थिति में ऐसे में इन कामों को छोड़ अतिरिक्त भवन बनाने की क्या आवश्यकता थी यह सोचने वाली बात है किंतु भ्रष्टाचारियों द्वारा भ्रष्टाचार करने के उद्देश्य से प्राथमिक शाला बरकछ न 2 में अतिरिक्त भवन का निर्माण कराया गया।
यूं तो उपयंत्री विशंभर पांडे कई कारनामे जन शिक्षा केंद्र में है जिसका यह एक अंश मात्र है।
जोकि भ्रष्टाचारी सचिव पुजेरी प्रसाद मिश्रा एवं उपयंत्री विशंभर पांडे दोनों के ऊपर जांच की जानी चाहिए। कि आज भी अतिरिक्त भवन का निर्माण कार्य अधूरा है।
जबकि उसकी राशि दोनों भ्रष्टाचारियों ने हजम कर ली।
ऐसे ही ग्राम पंचायत बरकछ के अंतर्गत निर्माणाधीन पुलिया या प्रधानमंत्री आवास योजना में मजदूरों के खाते में मजदूरी का भुगतान हो या फिर प्रधानमंत्री सड़क निर्माण में पीसीसी रोड हो
सभी विभिन्न कार्यों में घोर अनियमिताएं हैं। जिसका खुलासा अगले अंक में विस्तार पूर्वक किया जाएगा।
तब तक के लिए भाग 1 में आज इतना ही ।
इनकी प्रतिक्रिया
मुझे इस संबंध में जानकारी नहीं है आपके माध्यम से पता चला है मैं पता करवाता हूं विद्यालय का डायस कोड मुझे भेज दीजिए।
अमरनाथ सिंह (जिला समन्वयक) जिला शिक्षा केंद्र शहडोल म.प्र.
