S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
अनूपपुर: पिरामल फाउंडेशन के साथ भविष्य की तकनीक से रूबरू होंगे विद्यार्थी, ए.आई. समर कैंप शुरू शहडोल:शिक्षक संघ की, जिला इकाई द्वारा कलेक्टर महोदय के माध्यम से माननीय नरेन्द्र मोदी (प्रधानमंत्री... शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था 

शहडोल: विभिन्न मांगों को लेकर मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन के जिला इकाई द्वारा सौंपा गया ज्ञापन

0 103

विभिन्न मांगों को लेकर मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन के जिला इकाई द्वारा सौंपा गया ज्ञापन

शहडोल (संजय गर्ग)।  मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन  के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह कुशवाहा के मार्गदर्शन में जिला संगठन के अध्यक्ष अशोक मरावी के नेतृत्व में जिला इकाई द्वारा 29 जुलाई 2024 को कलेक्टर शहडोल को मुख्यमंत्री के द्वारा पूर्व में की गई घोषणाएं लागू करने एवं आवश्यक तैयारी करने के बाद ही एमबी लागू करने के लिए ज्ञापन दिया गया। 

  निम्न बिंदुओं पर संगठन की मांगे 

 डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए बताया कि

  • एमबी लागू करने के पूर्व उपयत्रियों को लैपटॉप व नेट रिचार्ज की सुविधा दी जाए।
  •  किसी भी उपयंत्री के पास 10 से अधिक पंचायत ना हो 
  •  उपयंत्रियों को समस्त बैठकों व अन्य ड्युटियों से मुक्त रखा जाए जिससे मस्टर में विलंब ना हो। 
  •  एक ही कार्य की भौतिक व ई एमबी दोनों भरना औचित्यहीन है अतः भौतिक एमबी बंद की जाए
  • उपयंत्री से तकनीकी कार्य के अलावा अन्य कार्य न कराया जाए अक्सर देखने में आता है कि ,पीसीओ, एसबीएमबीसी के कार्य के लिए उपयंत्री को दोषी ठहराया जाता है इस बाबत पत्र जारी हो।

 इनकी रही उपस्थिति

 ज्ञापन में प्रांत उपाध्यक्ष ए• एम• सिंह, प्रांत सचिव विजय केसरवानी, जिला संगठन के अध्यक्ष ई. अशोक मरावी ,सचिव ई.सीता शरण शुक्ला संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता ई. प्रशांत लगरखा, एवं ई आर पी तिवारी,हीरामणि मरावी, संदीप मेहरा, सुभाष भारती, पुष्पांजलि तिवारी, रेखा राहंगडाले,नीलिमा श्रीवास्तव, आशुतोष चतुर्वेदी साथ संगठन के समस्त इंजीनियर उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.