S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल : बड़बोले नेताओं ने अपनी घटिया राजनीत चमकाने के लिए देश में जहर फैलाने का कर रहे काम : जयप्रकाश गर्ग , पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्सी एवं सज्जन सिंह वर्मा के विवादित बयान पर हो मामला दर्ज

0 514

बड़बोले नेताओं ने अपनी घटिया राजनीत चमकाने के लिए देश में जहर फैलाने का कर रहे काम : जयप्रकाश गर्ग ,

पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्सी एवं सज्जन सिंह वर्मा के विवादित बयान पर हो मामला दर्ज

शहडोल (संजय गर्ग) ।  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विंध्य प्रदेश पुनर्निर्माण मंच के प्रभारी जयप्रकाश नारायण गर्ग ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्सी एवं सज्जन सिंह वर्मा के उस बयान की घोर निंदा की है जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत में भी बांग्लादेश जैसे हालात निर्मित हो रहा है उनका यह बयान गैर जिमेदारान एवं देश में नफरत फैलाने वाला है तथा संकुचित मानसिकता से ग्रस्त कपोल कल्पित है गर्ग ने कहा कि इन बड़बोले नेताओं ने अपनी घटिया राजनीत चमकाने के लिए देश में जहर फैलाने का काम कर रहे है ऐसा बयान देने से इन नेताओ को बाज आना चाहिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृहमंत्री अमित शाह से मांग कि है कि इन देश द्रोही नेताओ के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज कर कठोरतम कार्यवाही कि जावे ताकि भविष्य में उल जलूल गैर जिम्मेदाराना बयान देने कि हिमाकत कोई ना करसके श्री गर्ग ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि देखा जा रहा है कि विपक्ष के नेता भारत कि छवि खराब करने पर तुले हुए है जो निंदनीय तो है ही तथा बरदाश के काबिल नही है इन तत्वों के खिलाफ कड़ी
कार्यवाही कर इन्हें जेल मे बंद करदेना चाहिए इसी प्रकार भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा राजस्व न्यायालय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुखदीप खरे एडवोकेट एवं
बारएसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ब्योहारी मुलायम चंद्र जैन एडवोकेट ने संयुक्त बयान में कहा कि इंडिया गठ बंधन के नेता लगातार अपने चुनावी भाषण से लेकर संसद तक मे जहर उगलने से बाज नहीं आ रहे हैं एवं अपनी गैर जिम्मेदार आना हरकतों से देश के प्रबुद्ध जनों को निराश किया है नफरत फैलाने वाली टीका टिप्पणी से देश के बहुसंख्यक हिन्दू वर्ग को गहरा आघात पहुंचाया है यह तक की मर्यादा पुरोषोतम् भगवान श्री राम जो कि करोड़ो करोड़ो भारतीयों के आदर्श व प्रेरणा स्रोत रहे तथा हिंदुओ के आस्था के केंद्र है।
उनके विरुद्ध भी इन राजनीतिगो ने अमर्यादित आचरण किया है इनका अपराध अच्छम्य हैं इनकी हरकतों को गंभीरता से लेना चाहिए और भारत सरकार से मांग करते है कि इनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज कर इन्हें जेल मे बंद करना चाहिए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.