S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंहनगर : भाजपा मंडल जयसिंहनगर मे संगठन पर्व सदस्यता अभियान की मंडल प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न

0 208

भाजपा मंडल जयसिंहनगर मे संगठन पर्व सदस्यता अभियान की मंडल प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न

जयसिंहनगर । भारतीय जनता पार्टी शहडोल जिला अध्यक्ष   के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय के नेतृत्व मे संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 की प्रशिक्षण बैठक जयसिंहनगर विधानसभा विधायक  मनीषा सिँह एवं भाजपा जयसिंहनगर मंडल प्रभारी भाजपा शहडोल जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा की उपस्थित मे आयोजित की गई l
बैठक की शुरुआत मंचशीन अतिथियों ने भाजपा के पितृ पुरषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अपर्ण कर की l भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष ने बैठक मे आए सभी अतिथियो एवं सभी भाजपा मंडल जयसिंहनगर के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ का अपने उदबोधन के माध्यम से स्वागत करते हुए भाजपा मंडल जयसिंहनगर के लिए जिला नेतृत्व द्वारा निर्धारित सदस्यता लक्ष्य को पूर्ण करने का आह्वान सभी भाजपा कार्यकर्ताओ से किया l
भाजपा जयसिंहनगर मंडल की प्रशिक्षण बैठक मे मंच का संचालन कर रहे भाजपा जयसिंहनगर मंडल महामंत्री हिमांशु गुप्ता ने आगामी सदस्यता अभियान के तहत मंडल जयसिंहनगर की कार्य योजना का विस्तृत विवरण दिया l
भाजपा मंडल जयसिंहनगर प्रभारी जिला उपाध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र मिश्रा ने सदस्यता अभियान से जुडी जानकारी बैठक मे उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओ से साझा करते हुए संगठन की मंशानुसार सदस्य्ता अभियान को बूथ पर उतारने की बात कही l
वही भाजपा जयसिंहनगर मंडल के अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओ के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक के रूप मे उपस्थित रही जयसिंहनगर विधानसभा विधायक मनीषा सिँह ने भाजपा मध्यप्रदेश संगठन द्वारा आगामी सदस्यता अभियान से जुडी हुई प्रक्रिया को विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओ के समक्ष रखा l मनीषा सिँह ने बताया की आगामी दो दिवस मे शक्ति केन्द्रो की बैठक के बाद प्रदेश स्तर पर 31 दिसम्बर को प्रदेश भर के सभी बूथों मे एक साथ बूथ बैठक का आयोजन किया जाना तय है भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चाहे वह किसी भी पद पर हो संगठन द्वारा तय किए गए बूथ पर जाकर बूथ की बैठक मे शामिल होकर सदस्य्ता अभियान की तैयारी पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा l एक सितम्बर से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सदस्यता के साथ ही पुरे देश मे भाजपा का सदस्यता अभियान जोर शोर से शुरू हो जाएगा l
भाजपा मंडल जयसिंहनगर की प्रशिक्षण बैठक मे आभार भाजपा जयसिंहनगर मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर पयासी ने किया l
भाजपा मंडल जयसिंहनगर की प्रशिक्षण बैठक मे जयसिंहनगर विधानसभा विधायक मनीषा सिँह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र मिश्रा, भाजपा जयसिंहनगर मंडल अध्यक्ष राम नारायण पाण्डेय, जिला मंत्री भाजपा ममता पयासी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक केशरवानी, नगर परिसद जयसिंहनगर अध्यक्ष सुशीला शुक्ला, जनपद सदस्य मलेशिया सिँह, अंत्योदय समिति अध्यक्ष अरुण गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष यमुना प्रसाद मिश्रा, सदस्यता अभियान मंडल संयोजक जय प्रकाश पाण्डेय, जिला महामंत्री महिला मोर्चा जय श्री कचेर, जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा हीरालाल पाल, मंडल उपाध्यक्ष दिवाकर पयासी, रावेन्द्र शर्मा, मोहन कहार, सुकुवा बैगा, मंडल महामंत्री हिमांशु गुप्ता, कविता सिँह, मंडल मंत्री प्रभात मिश्रा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष उत्तम तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेषमनी पाल, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर कचेर, अ.जा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपत सिँह, अ. ज.जा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमरदीन अहिरवार, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री आंनद जायसवाल, पार्षद नीरज शर्मा, अरुण बशोर, भाजपा कार्यकर्ता उमेश गुप्ता, आशीष राव, आशीष गुप्ता, अनुपम द्विवेदी,मनोज द्विवेदी, नर्मदा पाण्डेय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

Leave A Reply

Your email address will not be published.