S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

जयसिंहनगर : गोलमाल है भाई दीपक का सब गोलमाल है , तहसील कर्मचारी होकर करता फर्जीवाड़ा फर्जी प्रमाण पत्र व एक ही व्यक्ति का दो जगह मतदाता सूची में है नाम , मामला जयसिंहनगर तहसील का

0 1,519

गोलमाल है भाई दीपक का सब गोलमाल है ,

तहसील कर्मचारी होकर करता फर्जीवाड़ा फर्जी प्रमाण पत्र व एक ही व्यक्ति का दो जगह मतदाता सूची में है नाम ,

मामला जयसिंहनगर तहसील का

जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । भ्रष्टाचार और 420 बीसी में ख्याति प्राप्त जयसिंहनगर जिले का ऐसा क्षेत्र है जहां आए दिन अनगिनत मामले सामने आते हैं। गौर करने वाली बात तो यह है कि जिला मुख्यालय से महज 46 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जयसिंहनगर में इतने गंभीर मुद्दे समय-समय पर उभर कर आते हैं किंतु कार्यवाही के नाम पर स्थानीय प्रशासन खाना पूर्ति करता है। शायद इसी का नतीजा है जो की आज जयसिंहनगर तहसील में  एक शासकीय कर्मचारी लगातार कई वर्षों से फर्जीवाड़ा करता रहा है।
दरअसल जयसिंहनगर तहसील में कोटवार के पद पर पदस्थ दीपक यादव नामक व्यक्ति के द्वारा लगातार गरीबों एवं असहायो के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में घापलाकर मजे से जिंदगी बिता रहा है। और हो भी क्यों ना जब शासन प्रशासन इतना निष्क्रिय हो जाए तो जाहिर सी बात है कि इनके जैसे न जाने कितने 420 क्षेत्र में सक्रिय हैं।
दरअसल खबर में उल्लेखित तथाकथित व्यक्ति मूलत ग्राम बलौडी का रहने वाला है। और जयसिंहनगर तहसील में कोटवार भी है।
मजे की बात तो यह है कि इस व्यक्ति की मतदाता सूची दोनों जगह चालू है। यह ग्राम बलौडी में बीपीएल कार्ड धारक है।

निशक्त कल्याण विभाग से निकाले 2 लाख
 जयसिंहनगर तहसील में कोटवार दीपक यादव इतना शातिर है की फर्जी तरीके से दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बनवाकर निशक्त कल्याण विभाग से इसने ₹2 लाख की राशि का भी गवन किया है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के आवेदन में भी लगाया फर्जी प्रमाण पत्र

लगातार शासन की आंखों में धूल झोंक कर अनेकों योजनाओं में घपला करने के बाद दीपक यादव के द्वारा अपनी पत्नी के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती हेतु आवेदन में दिव्यांगता का फर्जी प्रमाण पत्र लगवा कर आवेदन दिया गया है जिसका जांच होने पर सारी असलियत सामने आ जाएगी।
पर यहां बड़ा प्रश्न यह उठता है कि लगातार बड़े पैमाने में तथाकथित व्यक्ति शासन से ठगी कर रहा है बावजूद इसके उसे पर कार्यवाही क्यों नहीं होती

इनकी प्रतिक्रिया 

नहीं सर ऐसा न है प्रमाण पत्र मेरा बना है पर वह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती के लिए आवेदन के लिए मैंने लगाया है।

दीपक यादव (कोटवार) तहसील जयसिंहनगर जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.