S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : खनिज मद के निर्माण कार्यों का भुगतान पांच महीने बाद भी लंबित ,आदिवासी अंचल की पंचायतों पर ... शहडोल : जादुई कालीन भाग 4 : बैक फुट पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल , कल्याणी किराना शहडोल ... शहडोल : मुख्यमंत्री के स्वागत से जागे व्यापारियों के अरमान, इंदिरा चौक–न्यू बस स्टैंड मार्ग से गुजार... शहडोल: संतान पालन अवकाश , बना रजनी के जॉइनिंग का ब्रह्मास्त्र.... सूत्र, तो क्या ?????? 3 संतान के न... जयसिंहनगर / शहडोल : हे मोहन ! ... संजय कर रहा दोहन नेतागिरी की आड़ में ग्राम  पंचायत मचाया व्यापक भ्... शहडोल : भ्रष्टाचार की जादुई कालीन भाग 2 ,  हे पार्थ! , करो यथार्थ देखो जरा भ्रष्टाचार की सौगात , ... जैतपुर / शहडोल : 51 शक्तिपीठों में से एक आदि शक्ति जगत जननी माँ भटिया वाली सिंहवाहिनी , महाष्टमी पर ... शहडोल :प्राचीन माँ काली मंदिर: आस्था, इतिहास और धार्मिक परंपराओं का संगम , माँ काली के साथ विराजमान... शहडोल : इंजीनियर संतोष लोहानी बने DRUCC के सदस्य ,  सांसद  हिमाद्री सिंह की अनुशंसा पर शहडोल संस... शहडोल : भ्रष्टाचार कि जादूई कालीन भाग -1 , विद्यालय से लेकर छात्रावासों तक सक्रिय है दलाली का बे...

जयसिंहनगर : रीवा, सतना, सीधी एवं शहडोल की टीमों ने लिया भाग , संभाग स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का जयसिंहनगर कॉलेज में हुआ सफल आयोजन

0 381

रीवा, सतना, सीधी एवं शहडोल की टीमों ने लिया भाग ,

संभाग स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का जयसिंहनगर कॉलेज में हुआ सफल आयोजन

जयसिंहनगर (संजय गर्ग) l मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेश अनुसार अकादमिक सत्र 2024 25 के लिए आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता जूडो महिला – पुरुष का आयोजन पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में किया गया उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सतीका प्रसाद तिवारी जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी , विशिष्ट अतिथि राम नारायण पांडे मंडल अध्यक्ष जयसिंहनगर, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी ने की। कार्यक्रम में सभी टीम के टीम मैनेजर वह महाविद्यालय के समस्त क्षेत्र के स्टाफ उपस्थित रहे। आयोजन में रीवा सतना सीधी एवं शहडोल की टीम ने भाग लिया कार्यक्रम का शुभारंभ सामान्य अतिथियों द्वारा ऊर्जा व अनुशासन के प्रतीक श्री हनुमान जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । साथी सम्माननीय अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामना व आशीर्वचन व माननीय प्राचार्य महोदय द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया साथ ही सभी खिलाड़ियों को किसी एक ही विद्या के खेल पर अपना ध्यान केंद्रित करने की शिक्षा दी गई। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर मंगल सिंह अहिरवार डॉ राजेंद्र प्रसाद वर्मा डॉक्टर लव कुश दीपेंद्र डॉक्टर गजेंद्र परते डॉ उत्तम सिंह डॉक्टर प्रमिला वास्केल डॉक्टर यदुवीर प्रसाद मिश्रा डॉ.मुनव्वर अली डॉ.अर्चना जायसवाल डॉ.आदित्य शुक्ला यामिनी विश्वकर्मा कार्यक्रम,जितेंद्र कुमार साकेत महेंद्र साकेत, लक्ष्मी कोल , अनिल प्रसाद वर्मा,श्रवण मिश्रा, भागवत राज अन्य महाविद्यालयों से आए हुए क्रीडा अधिकारियों में डॉक्टर मनीष नामदेव, डॉ दीपक हटिया डॉक्टर नृपेंद्र सिंह, राजकुमार गुप्ता डॉक्टर रामधारी जायसवाल डॉ.रामायण वर्मा कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा के शारीरिक शिक्षा व खेल विभाग के संचालक डॉक्टर रामभूषण मिश्रा जी , चयन समिति में डॉ रविंद्र सिंह, डॉ विजय सिंह भी उपस्थित रहे आयोजन के अंत में माननीय प्रचारक द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामना प्रेषित किया गया तथा डॉ मंगल सिंह अहिरवार द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया डॉ रामभूषण मिश्रा ने आयोजन के समापन की औपचारिक घोषणा की पूरा आयोजन महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी दिलीप शुक्ला के अथक प्रयास से संपन्न हुआ आयोजन का मंच संचालन विवेक पाठक द्वारा किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित प्रतिभागियों की सूची पुरुष वर्ग में -1. अखिलेश यादव सीधी 2. प्रांजल सीधी 3. अंशुमान रीवा 4. मोहम्मद इरफान रीवा 5. निशांत पांडे रीवा 6. शिवम सिंह सीधी 7. गौरव रैकवार सीधी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित प्रतिभागियों की सूची महिला वर्ग 1. रश्मि चौहान सीधी 2. रिया सिंह सतना 3. सुषमा शहडोल 4. आकांक्षा वर्मा रीवा 5. आयुषी अवंतिका सतना 6. मिनाक्षी जयसवाल सतना 7. स्वस्ति तिवारी रीवा । राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 7 एवं 8 नवंबर 2024 को पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जैसीनगर में किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.