S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन...

शहडोल : जातिगत अपमान की बात को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची छात्राएं , बोले प्राचार्य जांच में सभी चीजे निकली सामान्य

0 823

जातिगत अपमान की बात को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची छात्राएं , बोले प्राचार्य जांच में सभी चीजे निकली सामान्य

शहडोल (संजय गर्ग)। आदिवासी कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर की दर्जनों छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंची। छात्राओं का कहना था कि प्राचार्य के द्वारा उन्हें जातिगत रूप से अपमानित किया जाता है। छात्राओं के कुछ कहने पर प्राचार्य कहते हैं- ‘तुम लोग गरीब जाति के लोग हो, अनाथ हो, आदिवासी हो’। जिससे नाराज छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंची और मामले की शिकायत की है। छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंची तो आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों व स्थानीय प्रशासन में हड़कंप की स्थिति बन गई। छात्राओं ने संस्था में कार्यरत एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पर भी आरोप लगाए हैं। समस्त आरोपों की जांच हेतु जांच टीम गठित कर जांच कराई जाती है जिसमें दो डिप्टी कलेक्टर कर प्राचार्य और क्षेत्र संयोजक शामिल रहते हैं।
जिसमें क्षेत्र संयोजक राजेंद्र तिवारी से हमारे टीम द्वारा बात की गई जिसमें यह पता चला कि जांच में सभी चीज सकारात्मक निकली।
हालांकि अगर देखा जाए तो यह पूरा मामला जातिवाद पर आधारित है। और इन दिनों कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर में इन दोनों जातिवाद का कुचक्र बढ़ता जा रहा है। ऐसा हमारे अपुष्ट सूत्रों से ज्ञात हुआ है।

इनका कहना
मैं सदैव बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करता हूं हां कभी-कभी बातचीत हो जाती है किंतु अभी ऐसा कुछ भी नहीं है सारी स्थिति सामान्य है। कल जांच भी हो चुकी है।

सीताराम मिश्रा प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर कंचनपुर जिला शहडोल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.