S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन...

जयसिंहनगर : यह कैसा पटवारी जो बिना आवेदन के ही करता काम , गरीबों के धन को जीतकर नाम को सार्थक कर रहा धनंजय 

0 796

यह कैसा पटवारी जो बिना आवेदन के ही करता काम ,

गरीबों के धन को जीतकर नाम को सार्थक कर रहा धनंजय 

जयसिंहनगर (संजय गर्ग)। जिले के जयसिंहनगर तहसील में पदस्थ पटवारी धनंजय इन दोनों अपने कार्य प्रणाली को लेकर सुर्खियों में है। राजस्व विभाग में शासकीय सेवा प्रदान कर रहे धनंजय सिंह इन दिनों चर्चा का विषय है चर्चा इसलिए क्योंकि इनका नाम धनंजय अर्थात धन को जीतने वाला अपनी मेहनत और परिश्रम से धन को जीतने वाला धनंजय कहलाता है।
लेकिन ठीक अपने नाम के सार्थक अर्थ से विपरीत होकर जयसिंहनगर में पदस्थ यह पटवारी धनंजय सिंह गरीबों के धन पर डाका डाल रहा जिस पर ना तो प्रशासन ध्यान दे रहा है और ना ही तहसील में बैठे उच्च अधिकारी ।

ऐसा है मामला

दरअसल पीड़ित बनवारी लाल कोल पिता दादूराम कोल निवासी ग्राम बलौड़ी पश्चिम ने मीडिया से जानकारी साझा कर बताया कि। कई महीने बीत जाने के बावजूद भी बनवारी लाल कोल को उसकी जमीन का नकल प्राप्त नहीं हुआ जमीन की नपाई हेतु व आवेदन के लिए उन्होंने पटवारी धनंजय सिंह के चौकीदार को ₹600 दिए थे। आपको बता दें कि पीड़ित पांच भाई हैं पांचो भाई ने अपनी जमीन की नपाई के लिए पटवारी धनंजय सिंह को तीन ₹3000 दिए थे। एवं आवेदन के लिए पांचो ने 600 की राशि पटवारी को चौकीदार के हाथों से भिजवाए थे लेकिन अब तक ना तो जमीन की नकल भू स्वामियों को प्राप्त हुई और ना ही उनकी जमीन नापी गई।
सूत्रों का कहना है कि बिना आवेदन लगाए ही पटवारी के द्वारा जमीन नपाई के नाम पर प्रत्येक पांचो भूमि से तीन-तीन हजार रुपए रिश्वत के रूप में ली है।
अभी यह मामला प्रकाश में आने के बाद देखना यह होगा कि जैसीनगर राजस्व में भ्रष्टाचार की जो दुकान पटवारी धनंजय सिंह ने चालू की है वह कब – तक चलती है।
यह भी है विचारणीय
इस पूरे मामले में एक पहलू यह भी विचारणीय है कि पटवारी अपने कथन में खुद कबूल रहे हैं की आवेदन नहीं हुआ है तो सवाल यह उठता है कि जब आवेदन आवेदक द्वारा नहीं किया गया तो फिर किस हिसाब से पटवारी के द्वारा पीड़ित की भूमि तरमीम की गई।
यह पहला सवाल दूसरा यह की बिना आवेदन के नकल कैसे प्राप्त होगी।
इन सभी बातों से एक बात स्पष्ट होती है कि कहीं ना कहीं लेनदेन के जो आरोप पटवारी के ऊपर लग रहे हैं। वह विचारणीय।
और यदि ऐसा है तो वरिष्ठ अधिकारियों को जांच कर दोषी पाए जाने पर पटवारी के ऊपर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

इनका कहना
आवेदन नहीं हुआ है लेकिन मैंने उसका काम कर दिया नकल उसको प्राप्त नहीं हुई है जल्द ही हो जाएगी।

धनंजय सिंह (पटवारी) तहसील जयसिंहनगर जिला शहडोल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.