S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

जयसिंहनगर / शहडोल: पूर्व में भी  हरिजन हीरालाल पर सरपंच पति और रोजगार सहायक ने किया था संगीन कृत , दलित आदिवासी महासभा ने सौपा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन छूदा सरपंच और सचिव पर कार्यवाही की मांग

0 783

 पूर्व में भी  हरिजन हीरालाल पर सरपंच पति और रोजगार सहायक ने किया था संगीन कृत ,

दलित आदिवासी महासभा ने सौपा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन छूदा सरपंच और सचिव पर  कार्यवाही की मांग

जयसिंहनगर / शहडोल (संजय गर्ग) । ज्ञात हो कि विगत दिनों ग्राम पंचायत छूदा के सरपंच व सचिव पर हरिजन आदिवासी हीरालाल चौधरी के साथ मारपीट की घटना को करित करने का मामला प्रकाश में आया था । इसके बाद पीड़ित हीरालाल ने जयसिंहनगर पुलिस थाने एवं हरिजन थाना शहडोल में उसके कथन अनुरूप शिकायत ना लिखे जाने का आरोप पीड़ित द्वारा पुलिस पर लगाया गया था।
जिस पर अब तक पीड़ित को न्याय नहीं मिला है इसी कड़ी में 27 जनवरी 2025 को दलित आदिवासी महासभा शहडोल द्वारा पीड़ित हरिजन हीरालाल चौधरी पिता अल्लू चौधरी निवासी ग्राम बहेरहा ग्राम पंचायत छूदा के पक्ष में न्याय संगत कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक से ज्ञापन के माध्यम से मांग की है।

ज्ञापन में ऐसा दिया कथन का शपथ पत्र
पीड़ित हीरालाल चौधरी के द्वारा अपने कथन का शपथ बनवाकर उसमें उल्लेख किया है कि ग्राम पंचायत छूदा के सरपंच संजू सिंह का पति टेरन सिंह एवं रोजगार सहायक चंद्र प्रकाश गुप्ता के द्वारा इसके पूर्व भी 7 दिसंबर 2023 को पीड़ित हरिजन हीरालाल के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की एवं उसकी पत्नी को निर्वस्त्र कर दिया था जो की बेहद शर्मनाक है।
इतना ही नहीं पीड़ित हीरालाल ने यह भी आरोप लगाया है कि जयसिंहनगर थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक एवं अन्य पुलिस के द्वारा पीड़ित के ऊपर पेशाब भी किया गया। जो अपने आप में बेहद ही शर्मनाक एवं आपत्तिजनक घटना है। इसके बाद फिर पीड़ित ने बताया कि जब वह इस पूरे मामले की शिकायत करने जयसिंहनगर थाने जाता है तो उसकी शिकायत नहीं लिखी जाती है।
लेकिन बाद में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पीड़ित द्वारा लगाया गया आरोपी की जांच की जाती है जिस पर जांच को सही पाया जाता है ऐसा पीड़ित ने अपने कथन जिसका उसने शपथ करया है ऐसा उल्लेख है।

यह भी है विचारणीय
हरिजन आदिवासी हीरालाल के इस कथन से विचारणीय यह भी है कि इस प्रकार की संगीन अपराध जिसको संगठित होकर सरपंच पति टेरन सिंह पिता प्रद्युम्न सिंह जो की शासकीय आवासीय विद्यालय में प्राचार्य है। यह मिलकर इस प्रकार की घटना को अंजाम देते हैं जिसमें पुलिस की भूमिका प्रार्थी के कथन अनुसार पूर्णता संदेह के दायरे में है।
थाना प्रभारी के ऊपर भी बार-बार मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया जा रहा है। जो कि कहीं ना कहीं सही भी है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि लगातार एक ही अपराधियों के द्वारा पीड़ित हर्जन को बार-बार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है लेकिन हर बार मामले को दबा दिया जाता है।
ऐसे में यदि न्याय दिलाने वाले  खुद ही अपराधियों को संरक्षित करेंगे तो पुलिस और कानून व्यवस्था से आम नागरिकों का विश्वास भी उठ जाएगा।

इनकी प्रतिक्रिया

ऐसा कुछ भी नहीं है यह झूठी शिकायत कर रहा है मैंने कोई मारपीट नहीं की है हम लोगों का बयान हो चुका है।

टेरन सिंह सरपंच पति ग्राम पंचायत छूदा जनपद पंचायत जयसिंहनगर जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.