S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल: मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई : राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष ,दोषियों पर कार्रवाई हेतु सरकार को सात दिवस का अल्टीमेटम कार्यवाही न होने पर होगा प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन अखंड ब्राह्मण महासभा समिति ने ,ब्राह्मण हत्याकांड के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0 1,064

मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई : राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष ,

दोषियों पर कार्रवाई हेतु सरकार को सात दिवस का अल्टीमेटम कार्यवाही न होने पर होगा प्रदेश व्यापी उग्र आंदोलन अखंड ब्राह्मण महासभा समिति ने ,ब्राह्मण हत्याकांड के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

शहडोल (निशांत संजय गर्ग) । आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अखंड ब्राह्मण महासभा समिति के संस्थापक सुभाष चतुर्वेदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
उक्त ज्ञापन में जबलपुर के जिला पटना थाना अंतर्गत ग्राम टिमरी में एक ही ब्राह्मण परिवार के 6 सदस्यों पर आत्मघाती हमला होता है जिसमें चार की मौके पर मौत होती है एवं दो गंभीर रूप से घायल हैं।
वहीं दूसरी ओर इस मामले में प्रदेश सरकार की चुप्पी से अखंड ब्राह्मण महासभा समिति के समस्त विप्र बंधुओं में आक्रोश है।
अखंड ब्राह्मण महासभा समिति के संस्थापक सुभाष चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि जबलपुर में ब्राह्मण परिवार के हत्याकांड में आरोपी अभी भी फरार हैं एवं उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जो की काफी निंदनीय है।

प्रशासन व पुलिस दे रही दोषियों को संरक्षण

उक्त ज्ञापन में अखंड ब्राह्मण महासभा समिति के द्वारा जबलपुर के प्रशासन व पुलिस प्रशासन पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस प्रशासन के ढील – पोल रवैये के चलते अब तक ब्राह्मण हत्याकांड के अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।

पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता दे सरकार
अखंड ब्राह्मण महासभा समिति के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रदेश सरकार से मांग की है।

कानून का मखौल बना रहे अपराधी

अखंड ब्राह्मण महासभा समिति के संस्थापक सुभाष चतुर्वेदी व समस्त विप्र बंधुओं ने कहा कि आज के समय में लगातार ब्राह्मणों के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं जिस पर प्रदेश सरकार ने बैक फुट में दिख रही है। जिसके चलते अपराधियों का हौसला बुलंद है और अपराधी कानून का मखौल बना रहे हैं। यदि सा दिवस में कोई कार्रवाई नहीं होगी तो प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन के लिए अखंड ब्राह्मण महासभा समिति बाध्य होगी।

इनकी रही उपस्थिति
उक्त ज्ञापन में मुख्य रूप से अखंड ब्राह्मण महासभा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुभाष चतुर्वेदी ,संभागीय अध्यक्ष संजय गर्ग , पंडित संतोष चौबे उदयभान शर्मा जिला अध्यक्ष , पंडित कृष्णा मिश्रा , , जिला अध्यक्ष अखंड ब्राह्मण युवा मोर्चा निशांत गर्ग ,पं अमित द्विवेदी ,पं रविद्विवेदी , पंडित दीपक तिवारी , पंडित प्रहलाद पांडे , पंडित अजय चतुर्वेदी , पंडित शिव कुमार मिश्रा , पंडित शुभम पाठक , पंडित अजय अवस्थी , पंडित शशिकांत द्विवेदी , पंडित नरेंद्र तिवारी , पंडित कपिल मिश्रा , पंडित अखिलेश द्विवेदी , पंडित दुर्गेश द्विवेदी एवं समस्त ब्राह्मण समाज उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.