S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा... शहडोल : विश्वविद्यालय की प्रशासनिक अनियमिताओं एवं योजनाओं  में  भ्रष्टाचार को लेकर संभागायुक्त को एन... शहडोल : कांग्रेस द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित शहडोल : शहडोल : 21 से 34 वर्ष पुरानी ट्रेनों को किया जाए प्रतिदिन , संभाग के यात्रियों को आरक्षण समेत अन्य स... शहडोल : लापरवाही या दुर्घटना??? आखिर किसने ले ली तेंदुए की जान , वन विभाग सवालों के घेरे में ड्य... शहडोल : नीट पेपर लीक होने के विरोध में कांग्रेस ने निकाला विशाल मशाल जुलूस

शहडोल / जोधपुर : ना मिली कोर्ट से राहत , न हुआ मन मुताबिक काम उसके बाद भी कर रखा है परेशान , दो माह से चाबी लेकर गायब है पूर्व प्राचार्य कर रहा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न , आश्वासन देते जिम्मेदार

0 703

ना मिली कोर्ट से राहत , न हुआ मन मुताबिक काम उसके बाद भी कर रखा है परेशान ,

दो माह से चाबी लेकर गायब है पूर्व प्राचार्य कर रहा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न , आश्वासन देते जिम्मेदार

शहडोल / जोधपुर।(संजय गर्ग)। शासकीय कर्मचारियों के संलगनीकरण के मामले में शासन एवं विभाग द्वारा गंभीरता पूर्वक कारवाई कर अटैच मेंट समाप्त करने संबंधी स्पष्ट आदेश के बावजूद ( शिक्षकों) कहीं कहीं कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा जानबूझकर विचित्र स्थितियां उत्पन्न की जा रही है। जिले में कई ऐसे मामले खासतौर से शिक्षक वर्ग और स्कूलों में दिखाई दे रहा है। वरिष्ठ कार्यालयों से लेकर हाईकोर्ट तक से फरियाद की जा रही है और आदेश पर आदेश होते जा रहे हैं।

ऐसा ही मामला आया है सोहागपुर वि खं अन्तर्गत संचालित शासकीय हाई स्कूल जोधपुर जहां पर पदस्थ पूर्व प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार श्रीवास्तव को उनके मूल पदस्थ स्थान शास उ मा वि गोडारु वि ख गोहपारू को कार्य मुक्त कर विद्यालय में पदस्थ शिक्षक अरुण कुमार मिश्र को प्रभार दिलाया गया था, लेकिन प्रभार छूटते ही राकेश कुमार श्रीवास्तव हाई स्कूल जोधपुर के आलमारियों की चाभी लेकर 19 दिसंबर से लगभग दो माह से गायब है जबकि कक्षा 9 वी की वार्षिक परीक्षा अपने अंतिम चरणों पर चल रही है एवं आगामी 24 फरवरी से कक्षा 8 एवं 5 वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू होगी एवं विद्यालय परीक्षा का केंद्र भी है। जोकि दो माह से पूर्व प्राचार्य राकेश श्रीवास्तव अलमारी की चाबी लेकर गायब है जो की कहीं ना कहीं यह शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। ऐसे में नियम कहते हैं कि साक्षी कर में बाधा उत्पन्न करने पर विभाग को उन पर एक्शन लेना चाहिए। लेकिन यहां पर ऐसा होता नहीं दिख रहा।

संलग्न कारण पर कार्रवाई

आयुक्त जन जाति कार्य म प्र भोपाल ने 10 दिसंबर 2024को एक आदेश जारी कर स्पष्ट किया था कि म प्र शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के स्पष्ट निर्देश है कि संभाग, जिला कर्मचारियों, शिक्षकों के किसी भी स्तर पर किए गए संलगनीकरण, कार्यादेशित आदेश समाप्त किए जाएं तथा अधिकारी यह भी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि अब मेरे स्तर से कोई भी अटैचमेंट नहीं है जिसका मैं प्रमाण पत्र जारी कर रहा हूं।

जोधपुर स्कूल में मची हलचल

जब आयुक्त के इस आदेश के अनुरूप संभागीय उपायुक्त ने आदेश जारी किए तो जोधपुर शासकीय स्कूल के पूर्व प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार श्रीवास्तव को हटाकर उनके मूल इपदाकिंत स्थान शा उ मा वि गोडारु वि ख गोहपारू के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया और अरुण कुमार मिश्र को प्रभारी प्राचार्य का प्रभार दिलाए दिया गया। इसके बाद श्रीवास्तव अपने मूल पदाकिंत स्थान में ज्वाइन न करके कोर्ट चले गए जहां उन्हें कोर्ट द्वारा कोई राहत नहीं मिली एवं कोर्ट ने 7 जनवरी 2025 के आदेश के तहत स्टेटस को ( यथास्थिति) बनाए रखने का आदेश दिया।

शासकीय कार्य को प्रभावित कर रहे पूर्व प्रभारी प्राचार्य

ताला बंद कर आलमारी की चाभी अपने पास रख नही दे रहे रिकॉर्ड के संबंध में 19 फरवरी को सहायक आयुक्त आनंद राय सिंन्हा एक सहायक संचालक संजय पांडे ने शासकीय हाई स्कूल जोधपुर पहुंच कर इस संबंध में विद्यालय में बंद आलमारियों को देखा एवं विद्यालय में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ से इस संबंध में जानकारी ली तो उपस्थित समस्त शिक्षकों ने बताया कि पूर्व प्रभारी प्राचार्य राकेश कुमार श्रीवास्तव 19 दिसंबर से विद्यालय के आलमारियों की चाभी लेकर गायब है इस कारण विद्यालय के समस्त रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं जिससे कारण भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसी बीच कक्षा 9 वी की परिक्षाएं चल रही है कैसे संपन्न हो आप स्वयं देख लीजिए।
आगामी 24फरवरी से कक्षा 8 एवं 5 वार्षिक परीक्षा आयोजित है जोधपुर परीक्षा केंद्र भी है अगर आलमारियों की चाभी नहीं मिली तो परीक्षा कैसे संपन्न होगी।
शिक्षकों ने सर को यह भी बताया कि पिछले चार सालों से श्रीवास्तव जी बहुत विवादित रहे हैं और पिछले वर्ष इनके गलत व्यवहार के कारण विद्यालय के शिक्षको को हासपिटलाइज होना पड़ा था ।

ऐसा है प्राचार्य का कहना

सहायक आयुक्त जन जाति कार्य विभाग ने विद्यालय के शिक्षकों को आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही इस संबंध में कारवाई की जाएगी ताकि आगामी 24फरवरी से आयोजित परीक्षा संपन्न हो सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.