S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

बुढार : कंप्यूटर डिप्लोमा व अनुभव प्रमाण पत्र किया प्राप्त फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंचायत जिम्मेदारों ने किया चयन , मोबलाईजर पद की भर्ती में हुआ गड़बड़ झाला

0 475

 कंप्यूटर डिप्लोमा व अनुभव प्रमाण पत्र किया प्राप्त फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंचायत जिम्मेदारों ने किया चयन ,

मोबलाईजर पद की भर्ती में हुआ गड़बड़ झाला

बुढार / बदौड़ी (संजय गर्ग)। पंचायत स्तर पर निकलने वाली पदों की भर्तियों में भी पंचायत जिम्मेदारों द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
मेरिट सूची में अनुभव प्रमाण पत्र का अन्य अभ्यर्थियों को अंक नहीं जोड़ा गया जिसके चलते ग्राम साही ग्राम पंचायत बदौड़ी में साक्षर भारत योजना अंतर्गत स्थानीय निकाय में निकली मोबलाइजर पद की भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र में मिलने वाले पांच अंक चयनित अभ्यर्थियों को नहीं दिए गए।
सरपंच पति व सचिव के द्वारा  पद का दुरुपयोग करते हुए मोहन सिंह पिता अमरजीत सिंह को चयन प्रक्रिया मे गड़बड़ी करते हुए उक्त व्यक्ति को चयनकर्ताओं द्वारा मोबलाइजर पद पर भर्ती दी गई है।

*ऐसा है पूरा मामला*

प्रर्थी महेश सिंह आत्मज राममिलन सिंह निवासी ग्राम साही, पंचायत बदौड़ी तहसील जैतपुर, जनपद पंचायत बुढ़ार जिला शहडोल म०५० एवं अन्य अभ्यार्थियों के द्वारा बताया गया है कि। मोबलाईजर पद की भर्ती हेतु नियमानुसार सभी अभ्यर्थियों ने अपना फार्म भरा था।
किन्तु चयन प्रक्रिया की अनदेखी करते हुये जिस प्रकार मोहन सिंह पिता अमरजीत सिंह निवासी ग्राम साखी का चयन किया गया है वह प्रथम दृष्टया जांच के घेरे में है। अभ्यार्थी मोहन सिंह पिता अमरजीत सिंह निवासी ग्राम साखी के द्वारा एक वर्ष में ही तीन डिग्री एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण के अपने प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए गए हैं जिसकी जांच किया जाना निवांत आवश्यक है। उक्त अभ्यार्थी के द्वारा स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण किया जाना एवं कम्प्यूटर डिप्लोमा एवं कम्प्यूटर आपरेटर का अनुभव प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया जाना एक ही वर्ष में संभव नहीं है और ना ही उचित है ऐसी स्थिति में उक्त अभ्यार्थी के द्वारा प्रस्तुत किए गए समस्त प्रमाण पत्रों की गहन जांच करने की अन्य अभ्यार्थियों ने मांग की है। तत्पश्चात् उक्त मोबलाईजर के पद में भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाना उचित होगा। मोहन सिंह पिता अमरजीत सिंह के द्वारा प्रस्तुत किए गए कम्प्यूटर डिप्लोमा एवं कम्प्यूटर आपरेटर के प्रमाण पत्र की वास्तविक जांच की जाकर अन्य अभ्यार्थीगणों को उक्त भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाय।

ऐसे लगे हैं दस्तावेज

जानकार सूत्रों की माने तो मोहन सिंह पिता अमरजीत सिंह ने जो अंक सूची कंप्यूटर डिप्लोमा व अनुभव प्रमाण पत्र लगाया है।
वह पूरी तरीके से फर्जी है।
प्रार्थी का कहना है कि। मोबलाइजर पद की भर्ती को प्रभावित करते हुए सरपंच पति समय लाल व सचिव जगदीश के द्वारा उक्त व्यक्ति से लेनदेन किया गया है। जबकि उक्त व्यक्ति के दस्तावेज मैं जो दिनांक है वह गड़बड़ है। उक्त व्यक्ति के कंप्यूटर प्रमाण पत्र का रजिस्ट्रेशन दिनांक 1 जुलाई 2023 का है वही उसके प्रमाण पत्र जारी होने का डेट 15 अगस्त 2024 का है और आईडी प्रूफ का डेट 3 फरवरी 2025 का है।
जबकि सबसे पहले आईडी अप्रूव होना चाहिए उसके बाद रजिस्ट्रेशन फिर प्रमाण पत्र जारी होना चाहिए।
समस्त जानकारी प्रार्थी द्वारा हमसे साझा की गई है।
जिसे कहीं ना कहीं उक्त व्यक्ति के दस्तावेज में गड़बड़ी समझ में आती है।

इनकी ऐसी प्रतिक्रिया 

हमने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। आप आ जाइए बैठ कर बात करते हैं।

हम आपको सभी दस्तावेज दिखाएंगे।

गुड़िया बाई (सरपंच) ग्राम पंचायत बदौड़ी जनपद बुढार जिला शहडोल

Leave A Reply

Your email address will not be published.