गोहपारू/ शहडोल: स्वतंत्रता दिवस विशेष : हर घर तिरंगा थीम पर आधारित नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता स्वच्छ और सुरक्षित गांव की संकल्पना
स्वतंत्रता दिवस विशेष : हर घर तिरंगा थीम पर आधारित नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता स्वच्छ और सुरक्षित गांव की संकल्पना
शहडोल (संजय गर्ग)। जनपद पंचायत गोहपारू अंतर्गत संस्कृति मंत्रालय एवं जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 8 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” थीम पर आधारित विशेष अभियान सुधीर कुमार दिनकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। जिसमें 1 अगस्त से 7 अगस्त तक इस अभियान के लिए पूर्व जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
उक्त अभियान का उद्देश्य नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता और स्वच्छ व सुरक्षित गांव की संकल्पना को साकार करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से ग्रामीण क्षेत्रों में सतत स्वच्छता, सुरक्षित जल आपूर्ति और जल संरक्षण को बढ़ावा दिया गया।
मनोज कुमार मिश्रा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत गोहपारू द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान के अंतर्गत दिनांक 8 अगस्त से 15 अगस्त तक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) और जल जीवन मिशन के सहयोग से ग्राम पंचायतों में सामुदायिक साफ-सफाई, जल संरक्षण, सार्वजनिक स्थलों की सफाई, तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का समापन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण समारोह के साथ किया जाएगा, जिसमें स्वच्छता और जल संरक्षण के संदेश को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।
विशेष रूप से महिला समूह, युवा समितियां, विद्यालय के बच्चे, स्वयंसेवक और स्थानीय संगठन इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने हेतु दिनांक 1 अगस्त से 8 अगस्त तक जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर प्रेरित किया गया।

