S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल: हर्षोल्लास से मनाया गया राष्ट्र पर्व ,नगर के गांधी चौक में आयोजित हुई आम सभा , गांधी प्रतिमा ... जयसिंहनगर : रथ पर विराजमान मां भारती का आकर्षक स्वरूप बनाकर कराया क्षेत्र भ्रमण ,  विकास मंच और व्या... शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य...

शहडोल : वोट चोर गद्दी छोड़”के लगे नारे ….. भारत का चुनाव आयोग “भारतीय जनता पार्टी के हित मे एक साझेदार की तरह काम कर, देश के मतदाताओं का वोट चुराने का कर रहा काम: कांग्रेस

0 495

वोट चोर गद्दी छोड़”के लगे नारे ….. भारत का चुनाव आयोग “भारतीय जनता पार्टी के हित मे एक साझेदार की तरह काम कर, देश के मतदाताओं का वोट चुराने का कर रहा काम: कांग्रेस 

शहडोल (संजय गर्ग)। मतदाता सूची में हेराफेरी और चुनावी धोखधड़ी के विरोध में मध्यप्रदेश काँग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम “वोट चोर गद्दी छोड़” के तहत, जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता के नेतृत्व मे 14 अगस्त को शाम छः बजे गांधी चौक से नारे लगाते हुए कैंडलमार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान काँग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि, नरेंद्र मोदी चुनाव आयोग के साथ भारतीय जनता पार्टी के हित मे एक साझेदार की तरह काम कर, देश के मतदाताओं का वोट चुराने का काम कर रहे है,जिसका पुख्ता सबूत लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने देश के सामने प्रस्तुत किया है।
इस चोरी कर सुप्रीम कोर्ट का भी निर्णय आप देख रहे हैं। कैसे मृत किए गए वोटर न्यायालय के समक्ष हाजिर हुए और राहुल गांधी के साथ मृत वोटर चाय पी रहे हैं। यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो और क्या है? केंद्र से लेकर जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है और जहां भाजपा के उम्मीदवार जीते हैं,वहां इनका गड़बड़झाला उजागर हो रहा है। लोकतंत्र के हत्यारे एक दिन कानून के शिकंजे में होंगें, इसके लिए सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रहेगा।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता, प्रदेश सचिव अजय अवस्थी, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल,पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष कुलदीप निगम,जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, पूर्व पार्षद प्रभात पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आशीष तिवारी, पूर्व पार्षद जितेंद्र सिंह, सोहागपुर ब्लाक अध्यक्ष शिव शंकर शुक्ला,शोसल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी, विधायक प्रत्याशी नरेन्द्र मरावी,सिंहपुर ब्लाक अध्यक्ष अनूप सिंह,महिला जिलाध्यक्ष संध्या सिंह,पार्षद हीरालाल प्रजापती,वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक बजाज, मनोज सराफ, वरिष्ठ कांग्रेसी हनुमान मिश्रा, ओबीसी जिलाध्यक्ष सत्यनारायण साहू,चंद्रमा तिवारी,रवि शेखर राव, प्रीतम दास सोनी, वरुण पाल, लवकेश रेड्डी,जयकरण सिंह, दलप्रताप सिंह,अशोक तिवारी, सोनेलाल पाटकर, मुन्ना दुबे, अकरम, शोभराज, नागपाल,प्रकाश भारती, सिद्धू कोल, अमन तिवारी, महेंद्र यादव, ओम सोनी, शिवांशु साहू, कृष्णा सिंह, ओम साहू, अजय सनपाल, स्वामीदीन सिंह, भैय्यालाल गुप्ता, सोने लाल आदि काँग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.