दिगंबर जैन महिला परिषद ने सांझी रसोई द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में निभाई सहभागिता
शहडोल (संजय गर्ग) । 79 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर साजिद रसोई के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद पारसनाथ शाखा शहडोल के महिला सदस्यों के द्वारा रक्तदान में सहभागिता निभाई गई इस अवसर पर रक्तदान करने के साथ-साथ रक्तदान महादान व रक्त दान जीवनदान जैसे स्लोगन से लोगों को रक्तदान के महत्वता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
इन्होंने रक्त दान में दिया सहयोग
सांझी रसोई द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में दिगंबर जैन महिला परिषद की अनीता जैन दीप जैन पूजा नायक , समीक्षा जैन, विधि जैन , संजय नायक, शैलेश जैन , अतुल सिंघाई , मौलिक सिंघाई आदि सदस्यों ने रक्तदान किया।
आयोजित शिविर में परिषद की प्रांतीय सचिव साधना जैन, प्रांतीय प्रभारी मंजू लता जैन , चेयरपर्सन अंजूलता जैन , सचिव शोभा नायक, कोषाध्यक्ष उमा जैन , ममता जैन श्वेता जैन , डॉली नायक , सीमा जैन समेत परिषद की सभी सदस्य उपस्थित रहे।
