S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : शहीदों के परिवारजनों का सम्मान , आजादी के लिए शहीद हुए वीर क्रांतिकारियों का  स्मरण ,आजादी क... शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स...

जयसिंहनगर : प्लास्टर ऑफ पेरिस की जगह मिट्टी की प्रतिमाएं करें निर्माण – विवेक पाण्डेय , मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् ने प्रस्फुटन समितियों के बैठक में इको फ्रेंडली प्रतिमाएं बनाने आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम

0 331

प्लास्टर ऑफ पेरिस की जगह मिट्टी की प्रतिमाएं करें निर्माण – विवेक पाण्डेय ,

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् ने प्रस्फुटन समितियों के बैठक में इको फ्रेंडली प्रतिमाएं बनाने आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम

शहडोल / जयसिंहनगर । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् के तत्वावधान में आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् शहडोल के निर्देशन में शनिवार 23 अगस्त 2025 को विकासखंड जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत अमझोर में इको फ्रेंडली प्रतिमाएं स्थापित करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् मंच पर उपस्थित अतिथियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान परामर्शदाता पवन तिवारी एवं क्रांति गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए इको फ्रेंडली प्रतिमाओं के निर्माण एवं महत्व का संक्षिप्त परिचय दिया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा इको फ्रेंडली प्रतिमाएं बनायी गयी। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे विकास गुप्ता ने मिट्टी और गोबर जबकि लल्लू अहिरवार ने विभिन्न प्रकार की मिट्टियों के माध्यम से प्रतिमाएं बनाने का प्रशिक्षण दिया।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोग प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं की जगह मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का निर्माण कर उन्हें स्थापित करें। साथ ही प्रस्फुटन समितियों के कार्य को भी विस्तार से उपस्थित नवीन प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को बताया

हर आदमी में होती हैं कुछ विशेषता – 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहीं जनपद अध्यक्ष मालती सिंह ने कहा कि सभी के अंदर कुछ न कुछ विशेषताएं होती हैं इसलिए सभी को अपने घर में ऐसी कलाकृतियां बनानी चाहिए। जिससे आप अपने अंदर की कला को लोगों के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

मिट्टी की प्रतिमाएं प्रकृति के अनुकूल 

कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा से शीला तिवारी उपस्थित रहीं जिन्होंने मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा बनाई तत्पश्चात उन्होंने कहा कि मिट्टी पर्यावरण के अनुकूल होती है जिससे किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष मालती सिंह, भाजपा महिला मोर्चा से शीला तिवारी, परामर्शदाता पवन तिवारी एवं क्रांति गुप्ता, शैलेन्द्र शर्मा, राजेंद्र पाठक, राम लखन गुप्ता, अमृत विद्या पीठ विद्यालय के संचालक जेपी द्विवेदी, सूरज कुमार त्रिपाठी, रेखा नामदेव, मुस्कान गुप्ता सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित आम जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक-02 अमझोर के अध्यक्ष शिवकुमार तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.