S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल / बुढार : एक प्रभारी सब पर भारी...? ,“हे हरि के दास की माया, उस पर संकुल की छाया—अपने ही चहेतो... जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका...

जयसिंहनगर :राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

0 133

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

जयसिंहनगर (संजय गर्ग) ।  पंडित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में शुक्रवार 29 अगस्त 2025 को हॉकी का जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। जिसमें महिला व पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें छात्र – छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में इस पूरे कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर प्रमिला वास्केल, सहसंयोजक डॉक्टर अर्चना जायसवाल, प्रोफेसर गजेंद्र परते, प्रोफेसर उत्तम सिंह, प्रोफेसर लवकुश दीपेंद्र, डॉ यदुवीर मिश्रा, डॉक्टर मुनव्वर अली, डॉक्टर मुकेश सिंह, रागिनी गुप्ता, दीपक रानी मिश्रा सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में सीएम राइज़ विद्यालय से शिब्बू यादव, रितिक केसरी, आकाश पांडेय एवं आदित्य सोनी उपस्थित रहे। विजेता टीम को मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार शुक्ला ने सभी खिलाड़ियों एवं उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों का आभार प्रकट किया।‌

Leave A Reply

Your email address will not be published.