S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल : व्यापारियों को जारी अतिक्रमण संबंधित अग्रिम नोटिस का जताया विरोध , बदहाल सड़कों , शहर में पार्किंग व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सांकेतिक संपूर्ण बाजार बंद का जिला व्यापारी संघ ने किया आवाहन

0 354

व्यापारियों को जारी अतिक्रमण संबंधित अग्रिम नोटिस का जताया विरोध , बदहाल सड़कों , शहर में पार्किंग व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर सांकेतिक संपूर्ण बाजार बंद का जिला व्यापारी संघ ने किया आवाहन

शहडोल (संजय गर्ग)। सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों को अतिक्रमण संबंधित जारी हुई नोटिस ने व्यापारी संघ के अंदर तनाव की स्थिति को जन्म दे दिया है। आज नगर के सूर्य इंटरनेशनल में पत्रकार वार्ता का आयोजन जिला व्यापारी संघ के द्वारा किया गया जिसमें संघ ने सड़क चौड़ी करने के लिए जारी किए गए कैबिनेट प्रकाशन का विरोध जताया है। जिला व्यापारी संघ ने नगर पालिका के ऊपर व्यापारियों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। संघ ने वार्ता में अपनी बात रखते हुए बताया कि यह प्रोजेक्ट व्यापारियों के हितों का नाजर अंदाज कर रहा है इसके पूर्व भी कई बार मार्ग चौड़ा करने को लेकर हमारे व्यापारी भाइयों को काफी नुकसान हुआ है । संघ का कहना है कि हम शहर के विकास के लिए सदैव प्रशासन के साथ है लेकिन इसकी कीमत हमारे व्यापारी भाई नहीं उठाएंगे।संघ के पदाधिकारियों का कहना है की । नगर पालिका ने रोड पर सभी व्यापारियों को अतिक्रमण संबंधित नोटिस जल्दबाजी में पकड़ा दिया है जो उन्हें अस्वीकार है साथ ही उन्होंने बताया कि इस विषय को लेकर कलेक्टर से बात की गई थी जिसमें कलेक्टर के आश्वासन के बाद भी नगर पालिका ने यह कार्य किया है। 

इतना ही नहीं जिला व्यापारी संघ के द्वारा शहर की बदहाल सड़कों को लेकर नगर पालिका को घेरा है उनका कहना है कि शहर में सीवर लाइन का कार्य होने से शहर की सड़कों की स्थिति काफी जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। लेकिन नगर पालिका का प्रशासनिक अमला कुंभकर्णी निद्रा में है। 

12 सितंबर 2025 को संघ द्वारा शहर की बदहाल सड़के ट्रैफिक व्यवस्था , शहर के बंद सीसीटीवी कैमरे नगर में बढ़ते आवारा पशु  की संख्या से संबंधित ज्ञापन कलेक्टर शहडोल को सौपा गया था। लेकिन किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही होती नहीं दिख रही है। 

ऐसे में शहर में विकास के नाम पर करोड़ों रुपए जनता के पानी में जा रहे हैं ऐसा आरोप संघ ने लगाया है। इतना ही नहीं उनका यह भी कहना है कि बड़े-बड़े रोड के टेंडर शहर में होते हैं लेकिन लाखों रुपए लगाने के बावजूद भी चांद ही दिनों में शहर की सड़के गढ्ढों में तब्दील हो जाती है।

 जनप्रतिनिधियों व अधिकारी आपसी समन्वय

जिला व्यापारी संघ ने वार्ता में कहां की विकास के नाम पर लगभग विनाश की स्थिति बनी हुई है जिसका खामियाजा हमारे व्यापारी समेत शहर की जनता उठा रही है। जिसका मुख्य कारण संघ ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल ठीक ना होना बताया। 

इसी के विरोध में दिनांक 3 अक्टूबर दिन शुक्रवार को प्रातः 7:00 से दोपहर 2:00 बजे तक सांकेतिक संपूर्ण बाजार बंद का जिला व्यापारी संघ ने आवाहन किया है जिसमें समस्त ट्रेड एसोसिएशन के व्यापारी बंधुओ के साथ दवा विक्रेता और पेट्रोल पंप को छोड़कर बाकी सभी दुकानदार अपने-अपने प्रतिष्ठानों को निर्धारित समय तक बंद रखेंगे और उसे दिन शहर में नागरिक अधिकार नया यात्रा निकाली जाएगी जो प्रातः 10:00 बजे से न्यू बस स्टैंड से प्रारंभ होगी जो शहर के मुख्य चौक चौराहा से होते हुए जय स्तंभ पहुंचेगी जहां कलेक्टर को शहर में चल रही विभिन्न समस्याओं को लेकर स्मरण पत्र सौंपा जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.