लीला नाट्य निर्देशक द्वारा दशहरा पर्व पर दी जाएगी हनुमान लीला की प्रस्तुति
शहडोल। विजयदशमी के पवित्र अवसर पर 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा पर्व का आयोजन पॉलिटेक्निक ग्राउंड शहडोल में स्थानीय जिला प्रशासन एवं नगर पालिका शहडोल के सहयोग से किया जाना है जिसमें पूर्व संयोजित हनुमान लीला नाट्य की प्रस्तुति संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन के तत्वाधान में होना सुनिश्चित किया गया है जिसमें समन्वय के साथ लीला नाट्य निर्देशक लकी चतुर्वेदी शहडोल एवं उनके साथियों द्वारा यह प्रस्तुति दशहरा पर्व पॉलिटेक्निक ग्राउंड शहडोल में 2 अक्टूबर 2025 की संध्या 6.30 बजे से प्रस्तुत की जानी है, जिसमें आप सब सादर आमंत्रित है, यह प्रस्तुति पूर्व में संस्कृति विभाग मध्य प्रदेश शासन भोपाल से चयनित होकर अपनी प्रस्तुतियां चित्रकूट, मैहर, नागौद, डिंडोरी, शहडोल मे दे चुके हैं , यह इस लीला नाट्य की 7वीं प्रस्तुति है जिसे शहडोल में तीसरी बार फिर आप सबके समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
