S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
जैतपुर / बुढार : कुंभकर्णी निद्रा में स्वास्थ अमला , बड़ी दुर्घटना के इंतजार में जिम्मेदार ,क्षेत्र ... शहडोल : पुलिस बल को जनता से बेहतर संवाद स्थापित कर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के पुलिस अधीक्षक ने... शहडोल : राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से अलंकृत अरुण मिश्र हुए सेवानिवृत्ति , समारोह में विभागीय अधिकारी ए... शहडोल / जैतपुर : एकलव्य आवासीय विद्यालय में आयोजित हुआ नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम उमरिया : अतिथि शिक्षक की भर्ती को लेकर शाहपुर हायर सेकेण्डरी में बवाल , नियम अनुसार समय पर भर्ती न क... शहडोल : मां काली मंदिर सिंहपुर बना लोक न्यास, सर्वसम्मति से गठित हुई पहली कार्यसमिति ,एसडीएम लोक न्य... शहडोल : शिष्यों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया गुरू पूर्... शहडोल / गोहपारू : जनपद सीईओ का दवा नहीं हुआ भ्रष्टाचार स्थानांतरण के बाद भी जम गया जुगाड़ , रोड के स... जैतपुर / शहडोल : तो क्या पुरन कि गुंडागर्दी पर कानून के रखवालो का है नरम रुख , पुलिस अधीक्षक से शिका... शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि...

शहडोल : जयसिंहनगर में सियासी गैस का दबाव बढ़ा,बुलावा सिर्फ अपनों को!

0 408

जयसिंहनगर में सियासी गैस का दबाव बढ़ा,बुलावा सिर्फ अपनों को!

शहडोल (संजय गर्ग) । राजनीति की रसोई में नमक ज़्यादा पड़ गया है जनाब! महिला मंडल की अध्यक्ष क्या बनीं, पुराने नेताओं के पेट में ऐसी मरोड़ उठी कि शासकीय कार्यक्रमों में अब बुलावे की थाली से उनका नाम ही गायब कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि अध्यक्ष की बढ़ती सक्रियता और जनता से मेल-जोल देखकर कुछ वरिष्ठ अनुभवी चेहरे अचानक अति अनुभवशील हो गए हैं। अब आलम ये है कि मंच पर सीटें कम और साजिशें ज़्यादा नज़र आती हैं।

कार्यक्रमों में अब बुलावा केवल उन्हीं को जाता है जो भाई-भाई और साहब-साहब में फर्क नहीं करते। महिला मंडल अध्यक्ष को तो जैसे अदृश्य सूची में डाल दिया गया है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि भाजपा के नाम पर अंदर अपना-पना ज़्यादा चल रहा है। महिला सशक्तिकरण की बातें मंच पर होती हैं, और मंच से उतरते ही माइक ऑफ करके मुँह ऑन हो जाता है।

अब देखना ये है कि इस सियासी कड़ाही में कौन तलेगा और कौन पलटेगा, लेकिन इतना तय है जयसिंहनगर में महिला मंडल की कुर्सी अब सिर्फ एक पद नहीं, ईर्ष्या और राजनीति का टेस्ट केस बन चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.