S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक संपन्न शहडोल : स्वास्तिक गैलेक्सी में भक्तिमय हुआ गणेशोत्सव , 56 भोग, के साथ, महाआरती व सुंदरकांड पाठ का ह... शहडोल : छात्रावास के संचालन में लापरवाही..... बनकर गिरी अधीक्षकों पर निलंबन की गाज , दो हुए नलंबित त... शहडोल :पार्षद मंच के ज्ञापन से कुछ नहीं होगा जब तक रोड में आंदोलन न होगा शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन

शहडोल : बाल विवाह के प्रति जागरूक करने आयोजित किया गया कार्यक्रम

0 241

बाल विवाह के प्रति जागरूक करने आयोजित किया गया कार्यक्रम

….

शहडोल ।  जिले में बाल विवाह के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी कर्मचारियों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

भारत सरकार के निर्देशानुसार बाल विवाह मुक्त भारत का 100 दिवसीय अभियान के तहत शासकीय जनजातीय बालक आश्रम स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

  जागरूकता कार्यक्रम में सहायक संचालक महिला बाल विकास श्रीमती संजीता भगत ने विद्यार्थियो को बाल विवाह के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज भी हमारे समाज में कई जगहों पर बाल विवाह होता है जिसका दुष्परिणाम यह होता है कि कम उम्र में बच्चे गर्भवती हो जाती हैं, परिणाम यह होता है कि बच्चे न तो शारीरिक रूप से परिपक्व हो पाते हैं और न मानसिक रूप से। शासकीय योजनाओं अंतर्गत यह हैं कि, जब बाल विवाह होता है तो शासन द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ नहीं दिया जाता है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह कानूनन दण्डनीय अपराध है, विवाह के लिए युवक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा बालिका की 18 वर्ष होना अनिवार्य है। उन्होेने बताया कि बाल विवाह की सूचना चाईल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098, महिला हेल्पलाइन नम्बर 181 पर दें। 

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से  भानुप्रिया महरा केसवर्कर एवं विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.