अनूपपुर : वसुधैव कुटुम्बकम सनातन अग्रवाल समाज के वंशावली – वार्षिक पुस्तक 2025 के वार्षिक संस्करण” का भव्य विमोचन एवं लोकार्पण संपन्न
वसुधैव कुटुम्बकम् सनातन अग्रवाल समाज के वंशावली – वार्षिक पुस्तक 2025 के वार्षिक संस्करण” का भव्य विमोचन एवं लोकार्पण संपन्न
शहडोल/अनूपपुर.। प्रभु श्री राम के मंदिर के जीर्णोद्धार की वर्षगांठ के माह पर विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवंश शोध परिषद द्वारा संवत् 2082, माघ मौनी देवपितृकार्य अमावस्या, के पुनीत अवसर पर “वसुधैव कुटुम्बकम् सनातन अग्रवाल समाज वंशावली – वार्षिक पुस्तक 2025 के वार्षिक संस्करण” का भव्य विमोचन और लोकार्पण किया गया.
विमोचन के अवसर पर परिषद द्वारा इतिहास और वंशावली एक संगोष्ठी का कार्यक्रम भी रखा गया. जिसमें अग्रवंश शोध परिषद के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया.
परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्री हर्ष वर्धन गोयल ने सिंगापुर से कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. अग्रवाल समाज की वंशावली का विमोचन परिषद के वरिष्ठ सदस्य श्री भारत भूषण गुप्ता के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ.
इस परिचर्चा में इतिहास और वंशावली की वर्तमान उपयोगिता व महत्व पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये.
विगत वर्ष प्रकाशित लाठ वंशावली के लेखक गोत्र वीर श्री अरुण लाठ ने अपने अनुभव सभा में साँझा किये.
वंशावली संकलन में आने वाली कठिनाईयों और प्रभावी ढंग से उनके निवारण का वर्णन किया. समारोह में डॉ. लोकमणि बंसल ने अग्रवालों के गोत्रों और लुप्त होती परम्पराओं और रीतियों पर व्याख्यान दिया. टीकमचंद अग्रवाल ने अग्रवालों के विवाह संस्कार पर प्रकशित पुस्तक के विषय में विस्तार से समझाया. भारत भूषण गुप्ता ने बड़े विस्तार और सुरुचिपूर्ण रूप से पुस्तक के प्रत्येक अध्याय का विस्तृत वर्णन किया.
राजेन्द्र रूंगटा, श्याम सुन्दर बगड़िया, दीपिका अग्रवाल, रितेश भारूका सहित अनेक गणमान्य अग्रजन ने अपने मत रखे.
२०० पृष्ठों में संचित सनातन वंशावली वैश्य वर्ण अग्रवाल समाज की वार्षिक पुस्तक अपने आपमें एक सामाजिक सांस्कृतिक धरोहर है. इसमें अभी तक प्राप्त वंशावलियों की क्रमवार तालिका, सती माताओं का विवरण, गोत्र, कुटुंब नाम, महाराजा अग्रसेन की जन्मपत्री सहित अनेकों शोध लेख सम्मिलित हैं.
अंत में, शहडोल/अनूपपुर जिले के संयोजक श्याम सुन्दर बगड़िया ने सबका आभार व्यक्त किया.
