S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : मांगते रहे परमिशन नहीं दिखाई आईडी......?? कहा कहीं भी घुस सकते हैं ,परिवार वालों ने लगाया आर... शहडोल/ जयसिंहनगर : आरोपों के बीच उबजे सवाल .... नाम राम का काम शैतान का???? शिकायत लेकर महिला पहुंची... शहडोल : सेवा ही संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत बाणगंगा विराट मंदिर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम ... शहडोल : खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न शहडोल : राजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान को किया नमन , विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग में... शहडोल : छात्रहित की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने किया जोरदार प्रदर्शन, कुलपति  के नाम सौंपा ज्ञापन शहडोल : मनोज टीवीएस में गणेश उत्सव की धूम नगद छूट के साथ गिफ्ट हैम्पर शहडोल : जल्द ही घर-घर विराजेंगे श्री गजानन ,विघ्नहर्ता की आकर्षक प्रतिमाओं से नगर की बढ़ी रौनक, चौक-... शहडोल : तलाब घोटाला भाग -4 ....... तिकड़ी की जोड़ी भ्रष्टाचार का इक्का , लघु तालाब में किस किसको ... जयसिंहनगर / शहडोल : तालाब की फाइल में किसके हस्ताक्षर? स्वीकृति से भुगतान तक किस-किस अधिकारी ने लगाई...

जैतपुर / शहडोल : उच्च श्रेणी शिक्षक का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह संपन्न।

0 462

 उच्च श्रेणी शिक्षक का सेवानिवृत्त सम्मान समारोह संपन्न।

जैतपुर/ शहडोल। आदि शक्ति जगत जननी मां के प्रांगण में गत दिवस जैतपुर एस डी एम दीपक मंडावी के अध्यक्षता में सी एल गुप्ता उच्च श्रेणी शिक्षक का सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया । जिसमे जिले , ब्लाक तहसील अंर्तगत सभी अधिकारी, कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित थे। स्थानीय माध्यमिक विद्यालय कोल्हुवा के वरिष्ठ उच्च श्रेणी शिक्षक सी एल गुप्ता आज अपनी लंबी और निष्ठावान होकर शिक्षा विभाग में अपनी सेवा 16 सितंबर 1986 से प्रारम्भ कर 31 जनवरी 2026 तक शासकीय शिक्षक के रूप में रहकर लगन एवम ईमानदारी से कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करते हुए अनवरत सेवा पश्चात 31 जनवरी को अपनी अर्धवार्षिक आयु पूर्ण कर सेवा निवृत हुए। गुप्ता जी अपने सेवा काल के दौरान 10 वर्ष तक जन शिक्षक के रूप में एवं 8 वर्ष तक प्रभारी प्राचार्य का दायित्व का निर्वहन भी बड़े लगन एवम ईमानदारी से किए। सी एल गुप्ता जी अपनी पूरी सेवा के दौरान समय के बहुत पाबंद होते हुए , बच्चों के पढ़ाई के प्रति बहुत ही ध्यान रखते थे। इस अवसर पर बिकास खंड शिक्षा अधिकारी डी के निगम ने कहा की गुप्ता जी के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान का हमेशा याद रखा जायेगा। स्कूल के प्रधानाचार्य ने उनके अनुशासन और छात्रों के प्रति स्नेह की प्रसंशा की। स्टाप और छात्रों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनके स्वस्थ एवम सुखद सेवा निवृत जीवन की कामना किए। एस डी एम दीपक मंडावी  ने अपने उद्वोधन में बहुत ही महत्त्व पुर्ण बात कहे कि शिक्षक सेवा से निवृत्त हो सकते हैं समाज और शिक्षा से नही। शिक्षक कभी सेवा निवृत नही होते वे सरकारी सेवा से निवृत्त हो सकते हैं लेकिन समाज और शिक्षा से नही। अंत में सेवा निवृत शिक्षक गुप्ता जी अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा निहत जीवन का एक खास पड़ाव है जहां पुरानी यादें और नई उम्मीदें साथ चलती है, यह वह पल है जहा किसी की मेहनत और योगदान को सराहा जाता है। हर सफर का एक आखिरी पड़ाव होता है, हर कहानी का एक आखिरी अध्याय होता है। सेवा निवृत भी एक ऐसा ही मौका है, जहां कामकाजी जीवन ख़त्म होता है और एक नई खुसाल यात्रा शुरु होती है। आज मेरा भी सरकारी कामकाजी का अध्याय समाप्त हुआ और नई यात्रा की शुरुआत हुई यह बोलते हुए बहुत ही भाउक हो गए उपस्थित सभी लोगों ने भी बहुत भाउक हो गए, वह क्षण ही कुछ और हो गया। एकलब्य विधालय के संगीत के शिक्षक एवम छात्राओं ने बहुत ही सुंदर स्वागत गीत एवम बिदाई गीत से पुरे सभा का समा बांध दिए।इस कार्यक्रम का सफल संचालन जितेन्द्र तिवारी एवम विजय कृष्ण मिश्रा के द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रतिभा स्कूल के संरक्षक बी एस सिंह, क्षेत्र के प्रतिष्ठित अरूण सिंह परिहार दाऊ साहब डॉ शिवकुमार मिश्र, कमलेश मिश्रा एवं प्रधानाध्यापक राघवेंद्र शुक्ला ,विजय कृष्ण मिश्रा सुरेंद्र सिंह परिहार जनशिक्षक जितेंद्र तिवारी राम कल्याण गुप्ता रविंद्र शर्मा अनीता रजक भगवती सिंह विकासखंड शिक्षा अधिकारी बुढा़र डी के निगम जी, मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के पदाधिकारी प्रान्तीय सचिव महेंद्र त्रिपाठी पार्टी आयाम प्रमुख अरुण मिश्रा संभागीय अध्यक्ष रमाशंकर मिश्रा संभागीय सचिव हरिहर प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष  लाल जी तिवारी जिला सचिव विनोद सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष राजन सिंह क्रीड़ा भारती के डॉक्टर राकेश त्रिपाठी प्रमोद पारस प्राचार्य मॉडल हायर सेकेंडरी भटिया सिद्दीकी जन शिक्षा केंद्र प्रभारी एवं प्राचार्य हरिदास प्रजापति जन शिक्षक रसमोहनी सुरेंद्र प्रताप सिंह बघेल जन शिक्षा केंद्र बहगड़, , जैतपुर के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं सहित विद्यालय के छात्र छात्रों एवं मॉडल हायर सेकंडरी भठिया के छात्राओं भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन सेठिया, डॉ सूरज सोनी जिला पंचायत सदस्य गुड्डी सिंह नजदीकी पंचायत के सरपंच सचिव जनपद सद्स्य मंदिर के अध्यक्ष एवम सद्स्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवम स्थानीय प्रतिष्ठित लोग एवम व्रंदावान धाम से पधारे व्यास दुर्गेश महराज जी, उनके नजदीकी एवम दूर दराज से सभी आए रिश्तेदारों ने सेवानिवृत्ति शिक्षक को साल व श्री फल से सम्मान करते हुए उनके सुखद एवम स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। समारोह के पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन किया गया था। भोजन उपरांत सभी उपस्थित बाजे गाजे के साथ आदि शक्ति जगत जननी मां सिंह वाहिनी  के दर्शन पश्चात उनके ग्रह निवास तक पहुंचाते हुए पुनः उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्वस्थ रहने की शुभकामना प्रदान किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.