S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: अतिथि शिक्षक समन्वय समिति उमरिया ने 4 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम , जनजाति मंत्री को सौंपा ज्ञापन

0 123

 

 शहडोल (संजय गर्ग)। दिनांक 28 सितंबर को अतिथि शिक्षक समन्वय समिति जिला उमरिया के द्वारा 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जनजातीय मंत्री मीना सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन में शिक्षकों के द्वारा बताया गया कि विगत 15 वर्षों से मध्यप्रदेश के अतिथि शिक्षक लगातार परमानेंट शिक्षकों की तरह शैक्षणिक कार्य कर रहे हैं किंतु आज दिनांक तक उनके पदों को रिक्त रखा गया है एवं उनका भविष्य सुरक्षित है। एवं उन्हें शैक्षणिक कार्य करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

 समिति की यह है मांगे 

1. अतिथि शिक्षकों का पद रिक्त ना माना जाए एवं उन्हें 12 माह का सेवाकाल प्रदान किया जाए।

2. वर्ष 2018 में परीक्षा में उत्तरण हुए अतिथि शिक्षकों को परमानेंट किया जाए।

3. जो अतिथि शिक्षक परीक्षा में उत्तरण नहीं है उनका विभाग द्वारा परीक्षा लिया जाए एवं उन्हें नियमित किया जाए।

4. अतिथि शिक्षकों को 25% आरक्षण ना देकर उन्हें 25 अंक का बोनस प्रदान किया जाए।

उक्त मांगों को लेकर अतिथि शिक्षक समन्वय समिति ने ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्य रुप से इस्लाम खान, राहुल मिश्रा, अतुल तिवारी, राघवेंद्र समेत समिति के 50 अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.