S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: कलेक्टर ने कस्तूरबा गांधी छात्रावास का किया औचक निरीक्षण , छात्रावास के बच्चों को उपलब्ध कराएं बेहतर सुविधा 

0 172

 

  शहडोल (संजय गर्ग)। कलेक्टर वंदना वैद्य ने आज शहडोल नगर के कस्तूरबा गांधी छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने छात्रावास की सुविधा घर, शयन कक्ष, रसोई घर, अधीक्षक कक्ष, क्रीडा कक्ष सहित अन्य विभिन्न कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सुविधा घरों की साफ-सफाई बेहतर नहीं थी। शयन कक्ष में छात्रों के लिए बेहतर कंबल, चादर, गद्दे की व्यवस्था नहीं थी, टाइल्स टूटी पाई गई, रेलिंग में जंग पाई गई एवं नल की टोटी टूटी थी, खिड़कियों में मच्छर रोधी जाली की व्यवस्था नही थी, साफ-सफाई की भी व्यवस्थाएं बेहतर नहीं पाई गई तथा बताया गया कि पूर्व छात्रावास अधीक्षिका द्वारा किसी भी प्रकार की कोई सुविधा छात्रों को मुहैया नहीं कराई जाती थी तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं में ध्यान नहीं दिया गया। जिस पर कलेक्टर ने‌ कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने समक्ष छात्रावास की साफ सफाई कराई तथा सात दिवस के भीतर छात्रावास की सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद बनाने के निर्देश सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग एवं छात्रावास अधीक्षक को दिए।

 अभियान चलाकर आश्रमों एवं छात्रावासों करें बेहतर 

इस दौरान कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग को निर्देशित किया कि जिले में अभियान चलाकर कस्तूरबा गांधी छात्रावास सहित सभी छात्रावास एवं आश्रमों को बेहतर बनाया जाए तथा वहां रहने वाले छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। कलेक्टर ने कहा कि जैसे हम अपने बच्चों की बेहतर परवरिश करते हैं, उन्हें सर्व सुविधा देने का प्रयत्न करते हैं, उसी प्रकार छात्रावास एवं आश्रमों में रहने वाले सभी बच्चे हमारे ही बच्चे हैं, उनको बेहतर से बेहतर सुविधाएं प्रदान किया जाएं।

 बंद स्टोर रूम का खुलवाया ताला 

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि छात्रावास की पूर्व अधीक्षिका द्वारा स्टोर रूम में ताला लगाया गया था और नई अधिक्षिका को चाबी नहीं सौंपी गई थी। इस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपने समक्ष पंचनामा बनवाकर बंद स्टोर रूम का ताला खुलवाया तथा स्टोर रूम में सामान का जायजा लिया और अधिक्षिका को स्टोर के सामान की सूची बनाकर रिकॉर्ड से सत्यापित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने छात्रावास परिसर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास परिसर में झाड़-झंकार एवं गंदगी पाई गई‌। जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी शहडोल को झाड़ झंकार इत्यादि हटाने के निर्देश दिए तथा छात्रावास अधीक्षिका को छात्रावास में साफ-सफाई एवं छात्रावास बिल्डिंग की रंगाई पुताई कराने एवं परिसर में सुगंधित पुष्प एवं फलदार पौधे लगाने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग शालिनी तिवारी, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, डीपीसी डॉ. मदन कुमार त्रिपाठी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित कुमार तिवारी, जनजातीय कार्य विभाग के श्री एम.एस. अंसारी सहित छात्रावास अधीक्षक एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.