* शहडोल (संजय गर्ग) । संभाग के सबसे बड़े पत्रकार संगठन संयुक्त श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के शहडोल जिले के अध्यक्ष पद पर जिले के वरिष्ठ एवं धाकड़ पत्रकार विनय शुक्ला (अकेला) की नियुक्ति की गई है।
बता दें कि संभाग के पत्रकारिता जगत में अपने कलम के दम पर लोहा मनवाने वाले विनय शुक्ला (अकेला) हमेशा सही सहज एवं सरल व्यक्तित्व के धनी रहे हैं ।
शुरू से ही इनकी लेखनी काफी उत्तम रही है। एवं अपने लेखनी के दम पर शुक्ला ने जिले के अंदर कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया है और समय-समय पर शासन एवं प्रशासन को सत्य एवं न्याय के पक्ष पर कार्यवाही करने के लिए विवश किया है। वर्तमान में विनय शुक्ला (अकेला) दैनिक भास्कर डिजिटल के संवाददाता के पद पर अपने दायित्वों का निर्वाहन कर रहे।
पत्रकारों ने किया हर्ष व्यक्त
विनय शुक्ला अकेला के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने से जिले के समस्त पत्रकार जगत में खुशी की लहर है। एवं सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया बंधुओं के द्वारा श्री शुक्ला को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है,
एमपी आयुष न्यूज़ के प्रधान संपादक संजय गर्ग वा उनकी टीम के तरफ से विनय शुक्ला को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं, देता है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
