जयसिंहनगर : महाविद्यालय जयसिंहनगर में हुआ दस दिवसीय राष्ट्रीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला के सत्र समारोह का आगाज
जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन परियोजना एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय राष्ट्रीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन सत्र समारोह का आगाज़ शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर,शहडोल में दिनांक 02 से 12 जनवरी तक अर्थात् दस दिवसीय राष्ट्रीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला विषय – योग विमर्श: ‘ अभ्यास,आवश्यकता और महत्व ‘ पर आयोजित की जा रही है।
उद्घाटन सत्र का शुभारंभ वीणा वादनी मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर, मंत्र उच्चारण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय संरक्षक/प्राचार्य डॉ.धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी द्वारा अतिथि स्वागत, भाषण एवं सम्मान भी किया गया। उक्त राष्ट्रीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला में योगाचार्य रविकांत पांडेय,योग प्रशिक्षक दिनेश कुमार तोमर, शोध अध्येता डॉ. हरीसिंह गौर वि.वि.सागर
योग मनुष्य की चेतना एवं विकास का अनुशासन है ‘ – मुकेश सिंह ठक्कर
इस अवसर पर
विश्विद्यालय (छ. ग.) से पधारे योग प्रशिक्षक के रूप में मुकेश सिंह ठक्कर ने योग के महत्व को ध्यान में रखते हुए कहा कि मानव जीवन में योग चेतना और विकास का अनुशासन है। समस्त भारतीय अर्वाचीन एवं प्राचीन संत और महामुनि, योग के माध्यम से ही परमात्मा तक पहुंच पाए है। वर्तमान में भी विश्व ने सफल जीवन के लिए योग को अपना लिया है।
यह राष्ट्रीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला महाविद्यालय के प्राचार्य/संरक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के कुशल मार्गदर्शन में एवं संयोजक डॉ. मंगल सिंह अहिरवार, विभागाध्यक्ष हिंदी और कार्यक्रम के सह संयोजक श्री दिलीप कुमार शुक्ला, क्रीड़ा अधिकारी के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है।
कल से होगा योग अभ्यास
03 जनवरी से सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक होगा साथ ही विद्यार्थियों के लाभ हेतु योगाचार्य रविकांत पांडेय के द्वारा व्याख्यान होगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी विद्यार्थियों एवम महाविद्यालयीन स्टाफ के साथ अन्य सभी प्रशिक्षुओं को निशुल्क प्रदान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन सत्र समारोह को सफल बनाने में महाविद्यालय समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ सहित विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
