S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंह नगर: युवा दिवस के अवसर पर सीएम राइज स्कूल में किया गया सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन

0 125

 

जयसिंह नगर (राकेश गुप्ता)।  स्‍वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिले के जयसिंहनगर में स्थित सीएमराइज स्कूल में सामूहिक सूर्य नमस्‍कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

सामूहिक सूर्य नमस्‍कार कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष रामनारायण पांडेय, स्कूल के प्राचार्य डीपी कोकिला, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री राकेश गुप्ता, नीलेश द्विवेदी व स्‍कूली विद्यार्थियों व स्कूल स्टाफ सहित गणमान्‍य नागरिकों ने उत्‍साहपूर्वक भाग लेकर सूर्य नमस्‍कार एवं प्राणायाम की विभिन्‍न मुद्राओं का अभ्‍यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मण्डल अध्यक्ष ने स्‍वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्‍यापर्ण एवं दीप प्रज्‍वलित कर किया। कार्यक्रम में राष्‍ट्रीय गीत का सामूहिक गायन, स्‍वामी विवेकानंद की पवित्र वाणी का प्रसारण, मध्‍यप्रदेश गान का प्रसारण हुआ। वही मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का भी प्रसारण किया गया। वहिं मंडल अध्यक्ष रामनारायण पांडेय ने सामूहिक सूर्य नमस्‍कार कार्यक्रम में प्रार्थना मुंद्रा, हस्तउत्तनासन, अश्व संचालनासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन एवं अन्‍य मुंद्राओं का अभ्‍यास कराया गया एवं अध्यक्ष ने सभी को सूर्य नमस्कार के महत्व को विस्तारपूर्वक वर्णन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.