शहडोल: कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले अज्ञात आरोपी को चन्द घण्टों में किया गिरफ्तार
शहडोल (संजय गर्ग) । कोतवाली पुलिस ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले अज्ञात आरोपी को चन्द घंटो में गिरफ्तार कर लिया है।
यह है मामला
थाना कोतवाली में सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 12.जनवरी को 92 वर्षीय महिला जबलपुर से ट्रेन में बैठकर देर रात शहडोल स्टेशन पहुँची थी। रात्रि में स्टेशन में ही विश्राम करने के बाद सुबह रेल्वे फाटक के पास से बंधवाबाडा अपने रिश्तेदार के यहां आटो से जा रही थी। ऑटो वाले ने महिला को अंतरा में उतार दिया था। वहाँ से महिला द्वारा मोटर सायकिल से जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति से बंधवाबाड़ा ले जाने हेतु कहा गया। उक्त अज्ञात व्यक्ति ने महिला को ग्राम बंधवाबाडा ले जाने के नाम पर अपनी मोटर साइकिल में बैठा लिया। कुछ दूर आगे ले जाकर व्यक्ति ने गाडी अंतरा जंगल की ओर मोड़ दी और उसी जंगल में वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया है।
सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 376, 366 के तहत आपराधिक प्रकरण कायम कर आरोपी की पतासाजी प्रारम्भ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, अति0 पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य एवं उप पुलिस अधीक्षक राघवेन्द्र द्विवेदी के द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी एवं पतासाजी हेतु तत्काल विभिन्न टीमें गठित कर थाना प्रभारी कोतवाली उनि सुभाष दुबे को विस्तृत निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा प्रकरण में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 10,000 रुपये एवं अति. पुलिस महानिदेशक के द्वारा 30,000 रुपये का ईनाम उदघोषित किया गया। आरोपी की पता तलाश के दौरान घटना स्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये गये व ग्राम जुगवारी, बंधवाबाड़ा, चन्दनिया, अंतरा, अंतरी, झगरहा, खौहाई में आरोपी के हुलिया के आधार पर थाना कोतवाली से अलग-अलग टीमें बनाई जाकर आरोपी की पता तलाश की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार अपना जुर्म
आरोपी के हुलिये के आधार पर संदेही भगवन्ता कोल उर्फ संजू कोल पिता स्व० बिकई कोल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम अंतरा को भौतिक परिस्तिथि जन्य साक्ष्य व साक्षियों के कथनों के आधार पर हिरासत में लिया गया। जिससे घटना के संबंध पूछताछ की गई जो भगवन्ता कोल द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया। जिसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व अन्य सामग्री जप्त की गई है।
विभिन्न टीमों द्वारा पूरी रात किया गया प्रयास
अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के नेतृत्व में पुलिस की विभिन्न टीमें पूरी रात्रि प्रयासरत रही जिसके परिणामस्वरूप अज्ञात आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
सम्पूर्ण कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र द्विवेदी, उ. पु. अ. महिला सेल अंकिता सुल्या, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक सुभाष दुबे, उप निरी0 वैष्णवी पाण्डेय, सउनि कामता पयासी, सउनि रामराज पाण्डेय, सउनि सुरेश कुमार, प्र0आर0 महेन्द्रपाल शुक्ला, दिनेश केवट, जान सिह, ठाकुरदास, सुनील शर्मा, आरक्षक पुरूषोत्तम, आर० उमेश तिवारी, आरक्षक रौनक पवार, धनजी यादव, अजीत यादव, मप्रआर सोनी नामदेव, म. आर. चम्पा सिंह एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
