S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: मुख्यमंत्री कप के अंतर्गत संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफल समापन । खेलों के प्रति जागरूकता हेतु टॉर्च रैली का आयोजन

0 188

 

शहडोल (संजय गर्ग) । जिले के महात्मा गांधी स्टेडियम, में खेल संचालनालय के निर्देशानुसार 20जनवरी को मुख्यमंत्री कप के अंतर्गत आयोजित संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन अति. पुलिस महानिदेशक , डी. सी. सागर, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक और अति. पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

चयनित प्रतिभागी लेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग
इस आयोजन में जिला शहडोल, उमरिया, अनूपपुर और डिण्डौरी के लगभग 544 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। संभाग स्तरीय आयोजन में एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 1000 मीटर की दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक, लम्बी कूद, ऊंची कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एथलेटिक्स के अलावा बॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल एवं कुश्ती की संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय की प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे।

जिले में पहुंचती खेलो इंडिया यूथ गेम की मशाल
विजयी प्रतिभागियों को एडीजीपी डी.सी. सागर, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक और अति. पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य ने पुरस्कार वितरित कर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनायें दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा भोपाल से रवाना की गई “खेलो इंडिया यूथ गेम्स ” की मशाल जो प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए आज शहडोल में पहुँची है, इसे लेकर आम जन में खेलों के प्रति जागरूकता हेतु टॉर्च रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, खेल विभाग के पदाधिकारी, कोच समेत जन-प्रतिनिधि, पत्रकार बंधु और आमजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.