S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल: सोहागपुर पुलिस ने 03 नामी बदमाश के ऊपर आर्म्स एक्ट के तहत किया अपराध पंजीबद्ध

0 225

शहडोल (संजय गर्ग)।थाना सोहागपुर के पुलिस गश्ती दल को रात्रि में गश्त के दौरान बघेल ढाबा के पास जमुई में काले रंग की स्कॉर्पियों वाहन क्र. एमपी 20 सीएफ 2881 में शहर का नामी बदमाश आरजू खान अपने साथी सोनू यादव और दिलीप त्रिपाठी के साथ देशी कट्टा और कारतूस लिये बैठा है। सूचना के आधार पर सोहागपुर पुलिस की टीम द्वारा बताये गए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा संदेहियों को सूचना के संबंध में अवगत कराते हुए उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में दिलीप त्रिपाठी के जेब से 315 बोर का जिंदा कारतूस, आरजू खान उर्फ मोईन खान के पास जेब से 315 बोर के 02 जिंदा कारतूस तथा सोनू यादव की तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर जैसा देशी कट्टा व 02 जिंदा कारतूस पाये गए। उक्त तीनों व्यक्तियों से हथियार और कारतूस रखने के संबंध में वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहने पर उनके पास कोई दस्तावेज न होना पाया गया। आरोपियों के पास से उक्त देशी कट्टा और कारतूस समेत स्कॉर्पियो वाहन क्र. एमपी 20 सीएफ 2881 को पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।
आरोपियों के विरूद्ध धारा 25 (1-बी)(ए) / 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त आरोपियों के विरूद्ध जिले के विभिन्न थानों में गम्भीर धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सोहागपुर निरी. अनिल पटेल के नेतृत्व में उनि आनंद झारिया, सउनि राकेश बागरी, प्र.आर. शिवकरण, आर. पवन सिंह और हीरालाल की भूमिका सराहनीय रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.