S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल: शहडोल का जेन जी कल होगा सड़को पर ....... छात्र हित के समर्थन पर   युवाओं का हल्ला बोल, अत्यधि... शहडोल : कारण बताओं नोटिस को बनाया बचाव का हथियार , क्यों कार्यवाही से गुरेज ,तो मलाईदार खुरचन के शिक... शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील

शहडोल: डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री वा सचिव के नाम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

0 186

 

शहडोल (संजय गर्ग) । मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा अपनी विभिन्न मांगों की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट कराने लिए समय- समय पर ज्ञापन दिया जाता रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उपयंत्री संवर्ग की अपनी मांगों के संबंध में एक बार फिर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है। मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा साँपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है।

 कार्यरत संविदा उपयंत्री को नियमित किया जाए

 कि उपयंत्री संवर्ग को पूर्ण सेवाकाल में अनिवार्य रूप से एक पदोन्नति दी जाए, निर्माण विभागों में कार्यरत संविदा उप यंत्रियों के रिक्त पदों पर नियमित किया जाए, उपयंत्रियों के प्रारम्भिक ग्रेड पे 3600 के स्थान पर 4200 स्वीकृत किया जाए और निचले पदों पर कार्यरत उपयंत्रियों का प्रभार दिया जाए। 

 कर्मचारियों को मिले सहायक यंत्री का पदनाम

डिप्लोमा / डिग्रीधारी कमर्चारियों को सहायक यंत्री का पदनाम मिले ज्ञापन में यह उल्लेख भी किया गया है कि म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन विगत अनेक वर्षों से शासन के विभिन्न निर्माण विभागों में 28 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हैं एवं 15600- 39100 (ग्रेड पे 6600 ) प्राप्त कर रहे उपयंत्रियों को सहायक यंत्री पदनाम एवं अनिवार्य पदोन्नति देने की मांग करता आ रहा है।

 500 पद देने हेतु विस्तृत संक्षेपिका 

 सहायक यंत्री पदनाम देने हेतु निर्माण विभागों के प्रमुख अभियंताओं एवं प्रमुख सचिवों द्वारा कार्यवाही नहीं हुई है। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आदेश से विभाग को 500 पद देने हेतु विस्तृत संक्षेपिका चाही गई थी जो अभी तक विभाग के अधिकारियों के समन्वय के अभाव में नहीं भेजी गयी। ज्ञापन में मांग की गई है कि संविदा उपयंत्रियों (जो कि मनरेगा एवं अन्य ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं में कार्य करने का समुचित अनुभव भी रखते हैं) अतः समस्त निर्माण विभागों के रिक्त पदों पर नियमितिकरण करने की कार्यवाही की जावें।

 इनकी रही उपस्थिति 

     ज्ञापन सौंपते समय मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय केसरवानी  ,अध्यक्ष शहडोल अशोक मरावी , संदीप मेहरा, सुभाष भारती, लोक निर्माण विभाग / जल संसाधन/ गंगा सल्लाम, पुष्पांजली तिवारी, रविंद्र सुभाष प्रसाद, ब्रजेन्द्र द्विवेदी, छत्रपाल कुशवाहा और ए के श्रीवास्तव इत्यादि विभाग/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी परते, मनोज शुक्ला, आर पी सिंह, विभाग/ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा उक्त पदनाम देने हेतु अनुशंसाएँ प्रेषित की गई लेकिन अभी तक कोई उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.