शहडोल (संजय गर्ग) । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ एवं सटटे के विरूद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है।
जिसके तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 21जनवरी को घरौला मोहल्ला में कुछ जुआड़ियों द्वारा हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलने की मुखविर सूचना मिली। जिस पर कोतवाली पुलिस ने उक्त स्थान पर दबिश देकर फड़ से जुआड़ियान सलमान खान, धोनी उर्फ सुरेश सौंधिया एवं राजा सौंधिया, सभी निवासी शहडोल के संयुक्त कब्जे से तास के 52 पत्ते एवं 460 रुपये जप्त कर कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में सउनि0 कन्हैयालाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
