S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण  शहडोल : उप संचालक जनसंपर्क श्री मर्सकोले ने पुनः किया पदभार ग्रहण , पत्रकारों में प्रसन्नता की लहर शहडोल : 3 साल से प्रभार में टिकी सचिव बाबूलाल की नींव , जिला पंचायत सीईओ कार्यवाही की मांग , पंचायत... शहडोल : सोनम वांगचुक का भूख हड़ताल का आठवां दिन देश के भ्रष्ट शिक्षा तंत्र को बदलने के लिए सीजेपी का...

शहडोल: बलात्कार एवं हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा , सनसनीखेज मामले में फैसला , जैतपुर के ग्राम कुम्हारी की घटना

0 159

 

शहडोल (संजय गर्ग) । तृतीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश शहडोल के द्वारा थाना जैतपुर के अपराध क्रं0 173/20, में आरोपी मो. आरिफ खान पिता मो. असरफ खान उम्र 22 वर्ष निवासी कुम्हारी, पुलिस चौकी झीक, जैतपुर जिला शहडोल को धारा 376(ए) एवं 302 में आजीवन कारावास के शेष प्राकृत जीवन तक एवं 1000/- रूपये अर्थदण्ड, से दंडित किया गया। शासन की ओर से उक्त प्रकरण में कविता कैथवास सहा0 जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शहडोल के द्वारा पैरवी की गई।

मामला कुछ इस प्रकार

संभागीय जनसंपर्क अधिकारी (अभियोजन) नवीन कुमार वर्मा द्वारा जानकारी दी गई कि पीडिता के पिता ने बताया कि दिनांक 26 मई 2020 को मेरी बेटी (मृतिका) शाम के लगभग 07ः00 बजे मंदिर जा रही थी। वह अपने साथ मोबाइल भी ले गई थी। उसके बाद मेरी बेटी घर नहीं पहुॅची तब हम अपनी बेटी को ढूढने लगे। पर मृतिका नहीं मिली।
उसके बाद मृतिका के पिता ने घर से लगभग 01 किसी की दूरी पर लगे बगीचे में भी अपनी बेटी को देखने गये परन्तु वह वहा पर भी नहीं मिली। उसके बाद अपनी बेटी की गुम होने की रिर्पोट करने जाने की तैयारी कर रहे थे उसी समय लवकुश यादव ने बोला कि तुम्हारी बिटिया बगीचे में बेहोश पडी हुई है।
उसके बाद मैं और मेरा भतीजा अवधेश और दिलीप बगीचे तक गये तब हमे हमारी बेटी वहा पर बेहोश पडी हुई मिली थी एवं उसकी गले पर चोट के निशान थे। फिर बेटी को हास्पिटल लेकर गये और ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना थाना जैतपुर को दी गई थी, थाना जैतपुर ने प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी ने अपने मेमोरेण्डम कथन में आरोप स्वीकार करते हुये यह बताया कि मैं पीडिता से पिछले 02 वर्षों से प्रेम करता था घटना दिनांक को मैने उसे बगीचे में बुलाया था तथा उसके साथ जबरदस्ती गलतकाम (बलात्कार) किया था। पीडिता द्वारा घर के बताया जाने की धमकी के कारण मैने उसके दुपट्टा से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी।

59 दस्तावेज और 40 सकक्ष न्यायालय के समक्ष किये प्रस्तुत

प्रकरण की गंभीरता के कारण उसे जिला स्तरीय कमेटी के द्वारा जघन्य एवं जनजनीखेज अपराधों की सूची में शामिल किया गया तथा जिला अभियोजन अधिकारी के आवश्यक मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर विवेचना पश्चात अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया, अभियोजन ने अपराध को साबित करने के लिए 59 दस्तावेज न्यायालय में प्रस्तुत किये एवं लगभग 40 साक्षियों के कथन न्यायालय में अंकित कराया गया।
उपरोक्त दस्तावेजों के साक्ष्यों से आरोपी पर आरोप प्रमाणित पाते हुए न्यायालय ने उपरोक्तानुसार दण्ड से दंडित किया गया।
उक्त निर्णय के संबंध में जिला अभियोजन अधिकारी विश्वजीत पटेल से बात की गई उन्होंने न्यायालय द्वारा दिये गये निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय समाज के लिए बहुत बडी सिख होगी इस प्रकरण का आरोपी पढने लिखने में बहुत अधिक बुद्धीमान था, पुलिस द्वारा जप्त किये गये 10 वीं के प्रमाण पत्र में सभी विषयों में विशेष योग्यता अंक अर्जित किये है परंतु गलत संगत में पडने के कारण अपराध करने की ओर अग्रसर हुआ होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.