शहडोल: हत्या के दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के संबंध में पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन , आर्थिक सहयोग की गई मांग
शहडोल (संजय गर्ग) । जिला काँग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि
प्रदेश काँग्रेस कमेटी के सचिव रविन्द्र तिवारी के नेतृत्व मे सैकड़ो की संख्या मे सोंधिया समाज ने काँग्रेसजनों के साथ शहडोल पुलिस अधीक्षक को ग्राम पंचायत जमुई मे एक्सिडेंट के पश्चात की गई मारपीट से हुई मौत के संबंध मे ज्ञापन सौंपा।
यह है मामला
यदुनाथ सोंधिया निवासी वार्ड नंबर 08 ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मेरा पुत्र रोहित सोंधिया 28 फरवरी को मोटरसाइकिल से शहडोल से धनपुरी जा रहा था,ग्राम जमुई मे ट्रक की तेज लाइट के कारण उसकी मोटरसाइकिल एक महिला से टकरा गई, जिससे वहाँ उपस्थित लोगों ने मेरे बेटे के साथ पहले घटना स्थल पर मारपीट की तत्पश्चात जब मेरे घायल बेटे को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज ले जाया जा रहा था तो एंबुलेंस मे भी मारपीट की गई।
शहडोल मेडिकल कॉलेज से मेरे पुत्र को बिलासपुर फिर बिलासपुर से रायपुर रेफर कर दिया गया, जहाँ उसकी मृत्यु हो गई।
रायपुर के डाक्टरों का कहना था कि अत्याधिक मारपीट के कारण आपके बेटे की मृत्यु हुई है जो की दुघर्टना नहीं हत्या है।
इसी लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्यवाई करने की मांग की गई है,एवं प्रशासन से नियमो के तहत आर्थिक सहयोग कराने का अनुरोध किया गया है।
इनकी रही उपस्थिति
ज्ञापन सौंपते समय मुख्य रूप से प्रदेश काँग्रेस सचिव रविन्द्र तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, जिला मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अनुज मिश्रा,पूर्व पार्षद जिला महासचिव प्रभात पाण्डेय, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह, जिला महासचिव आशीष तिवारी,प्रमोद जैन पम्मू,जिला महासचिव अभिषेक मिश्रा नित्तू,एनएसयूआई सौरभ तिवारी, आशीष द्विवेदी,अमन तिवारी, सुभम सोंधिया, जिला महासचिव हरिशंकर तिवारी, नरेश सोंधीया आदि सैकड़ो की संख्या मे सोंधिया समाज के महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।
