S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : छात्रों के साथ हुई बर्बरता के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज... शहडोल/ गोहपारू : जनपद पंचायत  में वी बी जी राम जी  योजना अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न शहडोल : 35 साल सेवा पूरी करने के बाद भी नहीं मिला चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान, डीईओ के रवैये से शिक्षको... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... शहडोल : राजस्व की अंधेरगर्दी से भू-स्वामियों में छाए संकट के बादल ,खुद का ही आदेश पालन कराने एसडीएम ... उमरिया : शासकीय. विद्यालय, बंनौदा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नशा एवं अपराध मुक्त समाज की स्थापन... शहडोल : किसान की सहमति के बगैर पीएचई विभाग ने खेत पर खोद दी नाली, जनसुनवाई में न्याय की लगाई गुहार शहडोल : नवधन का रिण थाने में एसआई सा जिन्न.....?? बने गले की फांस ना थूक सका न लील शहडोल : राम मंदिर में चोरी करोड़ों सनातनी हिंदुओं की आस्था पर डकैती, भ्रष्ट ट्रस्ट को तुरंत भंग कर  ... शहडोल :श्री राधे हमारी सरकार फिकिर मोहि काहे की : स्वामी युगल शरण 

जयसिंहनगर : भ्रष्टाचार की मूरत बना ग्राम पंचायत कातिरा , हितग्राही के जॉब कार्ड से शासन को लगाया लाखों रुपए का बट्टा , आखिर जनपद के जिम्मेदार अधिकारी क्यों है मोन ????

0 504

भ्रष्टाचार की मूरत बना ग्राम पंचायत कातिरा

हितग्राही के जॉब कार्ड से शासन को लगाया लाखों रुपए का बट्टा

आखिर जनपद के जिम्मेदार अधिकारी क्यों है मोन ????

जयसिंहनगर (संजय गर्ग) । जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत कतिरा में जॉब कार्ड में धांधली कर राशि के आहरण का नया मामला प्रकाश में आया है ।
जहा पीड़ित का पुत्र न्याय की गुहार लेकर ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत की दर दर भटक रहा है l

रजनीश शर्मा पीड़ित छोटेलाल शर्मा का पुत्र है रजनीश शर्मा के अनुसार उसके पिता छोटेलाल शर्मा के नाम का ग्राम पंचायत कतिरा में जॉब कार्ड बना था लेकिन जॉब कार्ड कभी भी पीड़ित को ग्राम पंचायत कर्मचारियों के द्वारा नहीं दिया गया l छोटेलाल शर्मा कई वर्षो से गंभीर बीमारी से ग्रस्त होकर लाचार और तंगीहालत में जीवन यापन कर रहे है l

कर्मचारियों पर आरोप, लाखों की राशि का किया अहरण

छोटे लाल शर्मा के पुत्र ने ग्राम पंचायत कतिरा के कर्मचारियों पर आरोप लगाया है की ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा कई वर्षो से उनके पिता के जॉब कार्ड का उपयोग कर हजारी लगाकर लाखो की राशि का आहरण छोटेलाल शर्मा के जॉब कार्ड के द्वारा किया है ।
जिसका विस्तृत विवरण भी रजनीश शर्मा के पास उपलब्ध है l

न्याय मांगने पर फरियादी से कर रहे टालमटोल आला अधिकारी

जब इस संबंध में रजनीश शर्मा ने ग्राम पंचायत कतिरा के अधिकारियो समेत जनपद पंचायत के अधिकारियो से सम्पर्क कर राशि के लिए न्याय की गुहार लगाई तो टालमटोल कर पीड़ित को गुमराह करने का प्रयास किया गया
ग्राम पंचायतो में जॉब कार्ड के नाम पर सरकारी राशि के हो रहे हेरफेर का यह प्रत्यक्ष उदाहरण और वरिष्ठ जिम्मेदारों द्वारा शिकायतों के प्रति उदासीन रवैया को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा की कही ना कही भ्रस्ट व्यवस्था में अधिकारियो के प्रति संलिप्तता की ओर इशारा करता है।
आखिर कब तक गरीब असहाय लोगो का फायदा उठाकर जिम्मेदार अपना घर भरते रहेंगे ये चिंता का विषय बनता जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.