S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल : तेंदूपत्ता खरीदी में 20 लाख रुपये के कथित घोटाला भाग्यशाली से रिकवरी कि मांग ,प्रशासनिक फिर ... शहडोल : टीईटी परीक्षा के अनिवार्यता को समाप्त करने मध्य प्रदेश शिक्षक संघ सौंपेगा का ज्ञापन शहडोल : घरौला मोहल्ला में जनकल्याण शिविर हुआ आयोजित, पार्षद  की रही अहम भूमिका शहडोल : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त , कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र की हत्या और संविधान पर हमला  शहडोल : एक मासूम थैलेसीमिया योद्धा के लिए 25 वर्षीय मनीष ने किया रक्तदान, युवाओं को रक्तदान का दिया ... शहडोल : टेट परीक्षा बनी समस्या शिक्षक हित में अन्य मुद्दों को लेकर  मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की संभागी... शहडोल : इंदिरा ज्योति व चलें रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का शहडोल आगमन उमरिया :युवा टीम बनी बेसहारा पशुओं की सहारा, भीषण गर्मी में चारा-पानी की कर रहे व्यवस्था  शहडोल : जिला स्तरीय “गंगा दशहरा” कार्यक्रम ग्राम पंचायत मझौली में संपन्न शहडोल : ग्राम धमनी कलां में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी आस्था की विशाल धा...

ब्यौहारी :भारतीयम स्कूल ब्यौहारी में 10वीं व 12वीं कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को संचालक द्वारा दी जाएगी सोने वा चांदी की अंगूठी ।

0 203

भारतीयम स्कूल ब्यौहारी में 10वीं व 12वीं कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को

संचालक द्वारा दी जाएगी सोने वा चांदी की अंगूठी

ब्यौहारी (संजय गर्ग) । जिले के ब्यौहारी क्षेत्र अंतर्गत भारतीयम इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक सुनील कुमार पांडे के द्वारा एक अनूठी पहल की गई है।
दरअसल इस वर्ष स्कूल में कक्षा दसवीं वा 12वीं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त छात्र छात्राओं को स्कूल द्वारा उनके उत्साहवर्धन के लिए सोने की अंगूठियां उपहार के तौर पर प्रदान की जाएंगी।
संचालक की एक अनूठी पहल पर विद्यालय की प्राचार्य पारुल सक्सेना समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक स्टाफ बच्चों के अभिभावकों द्वारा इसकी काफी सराहना की गई है।
सभी का मानना है कि इससे बच्चों का उत्साहवर्धन होगा और उनके मनोबल में बढ़ोतरी होगी।

इन्हें मिलेगी सोने की अंगूठी

उपहार के क्रम में कक्षा दसवीं से पारुल सिंह पटेल जिसने 97% अंक अर्जित कर राज्य में दसवां स्थान प्राप्त किया है।
इसी क्रम में अगली छात्रा हंसिका गुप्ता जिसने कक्षा दसवीं में 97% अंक प्राप्त किए हैं वह राज्य में 10 वा स्थान प्राप्त किया।
अनुष्का सिंह बघेल कक्षा दसवीं प्राप्तांक 96.8 % कर जिले में प्रथम स्थान अर्जित किया है।
अस्मिता पटेल कक्षा दसवीं प्राप्तांक 96.8% , इसी क्रम में कक्षा बारहवीं का छात्र देवोरत गुप्ता ने 93.6% अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

चांदी की अंगूठी इनके नाम

आस्था गुप्ता 94% अंक, आशीष कुमार पटेल 94 %, प्रांजल सिंह 94 %, सुचित्रा सिंह 93.4%, प्रबल पटेल 92%, सेजल केसरी 91.6%, प्रियांशी मिश्रा 93.4%, हरिकांत मिश्रा 91.2%, प्रज्ञा मिश्रा 91.4 %, सुमित पटेल 91.4% , विपरेंद्र पटेल 91.4 % , स्वाति द्विवेदी 90.8% , अनया गुप्ता 88.8% , दीक्षा गौतम 87.6% , आयुष पटेल 90.4% , शाश्वत सिंह 89.8% , संगम सिंह 84.6% , सृष्टि मिश्रा 84.4% , रचित तिवारी 83.6% इन लोगों ने कक्षा 10वीं व 12वीं में इतने अंक प्राप्त किया जिन्हें चांदी की अंगूठी उपहार सहित प्रदान की जाएगी।
जिसे लेकर अभी से छात्रों में काफी उत्साह है व अभिभावकों ने भी इसकी खूब सराहना की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.