S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

जयसिंहनगर : क्या उच्चाधिकारियों के सह पर नियम विरुद्ध ठेकेदार बिकवा रहा शराब , राज्यीय राजमार्ग के नियमों को ठेकेदार दिखा रहा ठेंगा।

0 133

क्या उच्चाधिकारियों के सह पर नियम विरुद्ध ठेकेदार बिकवा रहा शराब

राज्यीय राजमार्ग के नियमों को ठेकेदार दिखा रहा ठेंगा

जयसिंहनगर (संजय गर्ग ) ।  अंग्रेजी शराब दुकान के ठेकेदार का सिक्का इस कदर चल रहा है कि नियमों को ठेंगा दिखाते हुए बस स्टैंड जयसिंहनगर में ही शराब दुकान खोलकर खुलेआम शराब की बिक्री करवाई जा रही है जहां एक ओर शासन प्रशासन अहाते बंद करवा कर नियमों का पालन करवाने में जुटी है वही जयसिंहनगर में स्थित शराब दुकान के ठेकेदार द्वारा नियमों को तोड़ मरोड़ कर अपना दुकान चलाने में लगा हुआ है तभी तो मंदिर, विद्यालय, सार्वजनिक स्थल के साथ राज्यीय राजमार्ग के नियमों को भी नजरअंदाज करने में लगा हुआ है पर लोग करें क्या कहीं ना कहीं तो नजर उन नियमों की ओर आकर्षित होती ही है जिन नियमों को ठेकेदार द्वारा लोगों की आंखों से ओझल करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है पर क्या ठेकेदार अपने इस प्रयास में सफल हो पाएगा यह संभव नहीं है क्योंकि किसी ने सही कहा है पब्लिक है सब जानती है जिस पर स्थानीय प्रशासन की चुप्पी भी कई सवालिया निशान लोगों के समक्ष पैदा कर रहे हैं यह नहीं कि इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं है फिर भी उनके द्वारा नियमों के इस विखंडन को बड़े सहज भाव से देखा जा रहा है समझ में यह नहीं आता कि वह दुकान आखिर बस स्टैंड से कब दूर होगा जबकि नियमों की माने तो राज्यीय राजमार्ग से अंग्रेजी शराब दुकान का साइन बोर्ड नहीं दिखना चाहिए पर क्या ऐसा है

बस स्टैंड में ही छलकते हैं जाम:

कम्पोजिट अंग्रेजी एवं देसी शराब दुकान बस स्टैंड में होने के कारण शराबियों द्वारा बस स्टैंड में ही जाम छलकाने लगते हैं जिसे देखने पर ऐसा लगता है कि क्या यह वास्तव में बस स्टैंड है या फिर मयखाना यही नहीं बल्कि शराबियों द्वारा शराब पीकर बोतलों को बस स्टैंड में ही फेंक दिया जाता है जिस पर ना तो ठेकेदार ध्यान देता है और ना ही प्रशासनिक अधिकारी जबकि इन सब का खामियाजा आम लोगों को ही भुगतना पड़ता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.