S.K. Paswan
ब्रेकिंग न्यूज़
शहडोल :गरीब और मध्यमवर्गी लोगों के लिए कहीं सपना तो नहीं हो जाएगी मिठाई , त्योहारों की सेज पर महंगाई... शहडोल : स्थल से गायब सूचना पटल , निर्माण कार्य में लग रहे रेत की वैध टीपी पर भी उठे सवाल ,एक करोड़ 5... शहडोल / जयसिंहनगर :तत्कालीन एपीओ की जांच , बनी सवाल ?? ,आखिर कैसे मीना के नाम पर तालाब स्वीकृत कराकर... शहडोल / गोहपारु : 3 वर्षों से लगातार बोर्ड परीक्षा में रहे शत प्रतिशत परिणाम , जन विश्वास अभियान के ... पाली: पाली-नौरोजाबाद की बदहाल हाईवे सड़क पर युवा टीम उमरिया का बड़ा कदम, एसडीएम को सौंपा पत्र शहडोल : विधायक  जयसिंह  ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जैतपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण शहडोल : हर - हर महादेव के जयकारे से गुंजा शहडोल नगर , भक्तों ने निकाली महादेव की भव्य कावड़ यात्रा ,... रसमोहनी : राष्ट्रध्वज को सलामी देकर , वंदे मातरम एवं भारत माता की जय के लगाए नारे , शासकीय उच्चतर मा... शहडोल / जयसिंहनगर : सचिव पति ने पत्नी के नाम से ही स्वीकृत करा लिया लघु तालाब सचिव पत्नी , मीना के न... बुढ़ार / जैतपुर : सुस्त अफसर शाही की सेज पर सज रहा मौत का फरमान ,रोड पर बैठकर धड़ल्ले से प्रैक्टिस (...

शहडोल :नगर में जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचने से पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेई ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित 20 वर्षों के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पत्रकारों से किया साझा।

0 194

नगर में जन आशीर्वाद यात्रा पहुंचने से पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हितेश वाजपेई ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित ,

20 वर्षों के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पत्रकारों से किया साझा

शहडोल (संजय गर्ग) । जन आशीर्वाद यात्रा के शहडोल पहुंचने से एक दिन पूर्व नगर के होटल सिटी स्टार में सोमवार को प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेश बाजपायी , विधायक जयसिंह मरावी ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं प्रबुद्वजनों से मुलाकात कर भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में 20 वर्ष में कराए गए गरीब कल्याण एवं विकास कार्य संबंधी रिपोर्ट कार्ड भेंट किया। और साथ ही साथ उक्त विषय पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर 20 वर्ष में कराए गए गरीब कल्याण के विकास कार्य का कार्ड वितरित किया गया। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए डॉ. बाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस को सिर्फ मुँह चलाना आता है और हमें सरकार चलाना क्यांकि भाजपा जनकल्याणकारी कार्यां के माध्यम से देश एवं प्रदेश की जनता को आत्मसम्मान के साथ जीने का अवसर प्रदान करती है।

बीजेपी करती विकास परक राजनीति

मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह और कमलनाथ राजनीति के अंतिम पायदान पर खड़े हैं और अपने बेटों की राजनैतिक पृष्ठभूमि बनाने में लगे हैं, कांग्रेस की परिपाटी के अनुसार परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। भाजपा विकासपरक राजनीति करती है जबकि कांग्रेस सत्तालोलुप राजनीति करती है। कलनाथ अपने बंग्ले से बैठकर राजनीति कर रहे हैं, वो घर से निकलते नहीं कहीं भी रात्रि विश्राम नहीं करते, लोगों के बीच नहीं जाते। डॉ. बाजपेयी ने कहा कि मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं के आगे कमलनाथ की बोलती बंद हो चुकी है। आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस को जवाब देगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार निश्चित तौर पर बन रही है। जन आशीर्वाद यात्रा के सम्बंध में उन्होंने बताया कि यह यात्रा प्रदेश में भाजपा 5 यात्राओं के माध्यम से लगभग 10 हजार किलोमीटर यात्रा कर रहे हैं लोगों के बीच जा रहे हैं उनकी बातें भी सुन रहे हैं और लोगों को भरपूर समर्थन भी हमें मिल रहा है।
पत्रकार वार्ता का सफल संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने किया एवं पत्रकार वार्ता में पधारे हुए पत्रकारों का आभार व्यक्त जयसिंहनगर क्षेत्र के विधायक जयसिंह मरावी ने किया गया। इस दौरान विधानसभा संयोजक जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी राजेंद्र भारती ने जन आशीर्वाद यात्रा के रूट चार्ट एवं होने वाले कार्यक्रमों संबंध में पत्रकारों को दी जानकारी।

इनकी रही उपस्थित

पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, जयसिंहनगर विधायक जयसिंह मरावी ,विधानसभा जिला संयोजक एवं जन आशीर्वाद यात्रा प्रभारी राजेंद्र भारती , भाजपा जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार, भाजपा जिला महामंत्री संतोष लोहानी जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट, सह मीडिया प्रभारी सुनील मिश्रा, अरुण द्विवेदी, सोशल मीडिया प्रभारी योगेश मिश्रा, अरुण कुमार पटेल, रिकी विश्वकर्मा आईटी सेल प्रभारी पल्लव श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.