शहडोल : कांग्रेस पार्टी ने फिर सौंपा राजेश सोंधिया को बड़ा दायित्व , कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव पद पर की नियुक्ति
कांग्रेस पार्टी ने फिर सौंपा राजेश सोंधिया को बड़ा दायित्व ,
कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव पद पर की नियुक्ति
शहडोल (संजय गर्ग) । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की अनुशंसा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोहागपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजेश सोंधिया को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग का {स्टेट कोऑर्डिनेटर } प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है ।
आपको बता दे की समय-समय पर पार्टी द्वारा राजेश सोंधिया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
जिसका निर्वहन राजेश सोंधिया द्वारा पुरी ईमानदारी वह निष्ठा के साथ की है। श्री सोंधिया लंबे अरसे से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं एवं पार्टी के अंदर उनकी छवि बड़ी ही स्वच्छ एवं मिलनसार व्यक्तित्व की है।
एक बार फिर पार्टी ने राजेश सोंधिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस जनो में हर्ष का माहौल
सोंधिया की नियुक्ति पर पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि मोहम्मद यूसुफ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या सिंह युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुपम गौतम पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र मरावी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवकुमार नामदेव ,राकेश कटारे , नीरज द्विवेदी , आज़ाद बहादुर , हीरामणि पटेल जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री शिव शंकर शुक्ला नगर कांग्रेस कमेटी शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रविंद्र मणि शुक्ला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहागपुर रामकुमार नापित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिंहपुर अध्यक्ष अनूप सिंह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सबी खान बंटी मध्य प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस कमेटी महासचिव खिरोधर सोंधिया कांग्रेस नेता कृष्णा नायक,शाकिर फारुकी,, विद्या भूषण द्विवेदी मो.लतीफ ओंकार सिंह राजू सिंह बघेल, कुलदीप सिंह सहित समस्त कांग्रेस जनों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है सोंधिया की नियुक्ति होने से कांग्रेस जनो में हर्ष का माहौल है l
