शहडोल / ब्यौहारी: विंध्य के मंच से राहुल गांधी ने भरी हुंकार , कहां भाजपा – आरएसएस के लेबोरेटरी एमपी में संभव है मरे हुए लोगों का इलाज, 50% कमिशन में लिप्त है प्रदेश सरकार।
विंध्य के मंच से राहुल गांधी ने भरी हुंकार ,
कहां भाजपा – आरएसएस के लेबोरेटरी एमपी में संभव है मरे हुए लोगों का इलाज,
50% कमिशन में लिप्त है प्रदेश सरकार।
शहडोल / ब्यौहारी (संजय गर्ग) । विंध्य की बिसात में राहुल गांधी का ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में भव्य आगमन हुआ।
पूरा दिन क्षेत्र में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में आगमन की तैयारी को लेकर उत्साह देखने को मिला।
विंध्य के मंच से राहुल गांधी ने आदिवासी जनजाति समूह को साधने का प्रयास किया।
राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश समेत केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाएं उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार की लेबोरेटरी में मरे हुए लोगों का इलाज किया जाता है हर रोज 8 महिलाओं का बलात्कार प्रदेश में हो रहा है प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है।
साथी प्रदेश सरकार पर 50% कमीशन के आरोप भी राहुल गांधी ने लगाए
महाकाल कॉरिडोर एवं एमडीएम के पैसे की होती है चोरी
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में प्रदेश की भाजपा सरकार को वाले हाथ लेते हुए जनता को बताया कि किस प्रकार शिवराज सरकार द्वारा भगवान शिव से छल किया गया और महाकाल कॉरिडोर के नाम पर लाखों का घोटाला कर दिया गया। साथी उन्होंने मध्यान भोजन के लिए आने वाली राशि में भी सरकार के द्वारा चोरी का आरोप लगाया गया। साथी व्यापंम घोटाले में एक करोड़ से ज्यादा लोगों का भविष्य खत्म हुआ है।
आदिवासियों को मिलना चाहिए उनका हक
राहुल गांधी ने आदिवासियों को बताया कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों का अपमान करती है बीजेपी के नेता आदिवासियों पर पेशाब करते हैं। राहुल गांधी ने आदिवासियों के हक पर बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा कहा कि मोदी के मुंह में जनजाति है बाकी मन में वनवासी भाजपा सरकार किसानों को व आदिवासी वर्ग को दबाने का काम कर रही है।
जिससे प्रदेश समेत देश की अर्थव्यवस्था चौपट होती जा रही उन्होंने बताया कि प्रदेश में 450 लाख जमीन के पट्टे को भाजपा ने खा लिया जबकि कमलनाथ सरकार में 350 लाख पट्टे आदिवासियों के नाम कर दिए हैं। साथी शहडोल में 18000 किसानों का कर्ज़ माफ कमलनाथ सरकार ने की की है।
इसके पूर्व भी हमने आदिवासियों के हक में कई सारे नियम निकाले जिससे उन्हें उनका हक मिले।
यदि देश ₹100 खर्च करता है तो उसमें एसटी और ओबीसी वर्ग केवल 5 ,10 पैसे का ही निर्णय लेते हैं। हिंदुस्तान की जान-जान जंगल जमीन पर सबसे पहले आदिवासीयों का हक है।
जाति जनगणना को लेकर राहुल ने सरकार को घेरा
विंध्य रीजन के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र से राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए अपने 35 मिनट के भाषण में जाति जनगणना को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार जाति जनगणना नहीं कर रही वह डरती है कि उसकी पोल खुल जाएगा।
जाति जनगणना ना होने से आदिवासियों को उनकी क्षमता अनुसार रोजगार समेत अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है रहा है जो कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार की बड़ी नाकामी है। यदि मध्य प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो हमारा सबसे पहला कार्य जाति जनगणना होगा।
उन्होंने कहा कि मैं मोदी से सवाल किया कि आप जाति जनगणना क्यों नहीं करा रहे हैं।
वह सवाल का जवाब नहीं दे रहे उन्हें डर है कि उनकी पोल खुल जाएगी। जाति जनगणना नहीं होने से बेरोजगारी बढ़ती जा रही है रोजगार के नए साधन नहीं बन पा रहे हैं।
अडानी के पास है रिमोट कंट्रोल
विंध्य के मंच से राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी और मोदी के रिश्ते को लेकर जनता के बीच पहुंचे उन्होंने कहा देश में यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि मोदी का रिमोट कंट्रोल अडानी के पास है।
कांग्रेस ने खोल सौगातो का पिटारा
ब्यौहारी में राहुल गांधी ने विंध्य के जनता के लिए स्वागतो का पिटारा खोल दिया उन्होंने कहा यदि प्रदेश में सरकार बनती है तो वह सबसे पहले जाति – जनगणना कराएंगे एवं सभी माता बहनों को प्रति महा ₹1500 मिलेंगे यह मेरी गारंटी है।
गैस सिलेंडर प्रतिमा ₹500 में दिए जाएंगे साथी तेंदूपत्ता के मजदूरों की मजदूरी दर बढ़कर ₹4000 कर दी जाएगी हम सच बोलना चाहते हैं हम मध्य प्रदेश का विकास करना चाहते हैं।
जिला अध्यक्ष ने जताया आभार
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने ब्यौहारी मैं आयोजित जन आक्रोश यात्रा के समापन और राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की ऐतिहासिक जनसभा में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की जनसभा में उमड़ी विशाल जन जनसभा का श्रेय आम जनों के कांग्रेस के प्रति रुझानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जाता है निश्चित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और कड़ी मेहनत इस बार मध्य प्रदेश के विधानसभा में रंग लाएगी।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थित
उक्त कार्यक्रम में राहुल गांधी सेमत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही जिसमें से मुख्य रूप में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ , पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह (राहुल) , वर्तमान नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश दिग्विजय सिंह , पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व प्रभारी मंत्री ओमकार सिंह मरकाम , कोतमा विधायक सुनील सराफ , कमलेश्वर पटेल , प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला , अरुण यादव , शहडोल चुनाव प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा (राजा भैया), वरिष्ठ नेता कांग्रेस रविंद्र तिवारी ,अजय अवस्थी , पियूष शुक्ला समेत समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
